{"_id":"2c25762a-3cac-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"pcb-inspection-team-gives-thumbs-up-to-eden-gardens","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीसीबी टीम ने ईडन गार्डंस को दी हरी झंडी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पीसीबी टीम ने ईडन गार्डंस को दी हरी झंडी
कोलकाता/एजेंसी
Updated Sun, 02 Dec 2012 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की निरीक्षण टीम ने रविवार को ईडन गार्डंस का मुआयना करने के बाद उसे हरी झंडी दे दी। साथ ही पीसीबी ने अपने खिलाड़ियों के लिए दिशानिर्देश जारी कर प्राइवेट डिनर पार्टियों में नहीं जाने और टीम होटल में किसी भी दोस्त को नहीं लाने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
भारत और पाकिस्तान के बीच यहां तीन जनवरी को वन-डे मैच खेला जाना है। पीसीबी के मीडिया मैनेजर नदीम सरवर ईडन की सुविधाओं से खुश दिखे। उन्होंने कहा कि हम तैयारियों से बहुत खुश हैं। हमने पुलिस कमिश्नर आरके प्रचंड से सुबह बात की और उन्होंने मैच के सुचारू आयोजन का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि यह शांतिपूर्ण शहर है और मुझे नहीं लगता कि यहां कोई परेशानी होगी। बकौल सरवर, ‘हमें सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करना है। इसके तहत खिलाड़ियों को होटल के कमरों में अपने प्रशंसकों और दोस्तों को लाने की अनुमति नहीं होगी और दौरे के दौरान निजी डिनर पार्टियों में शिरकत करने की भी इजाजत नहीं होगी।’
विज्ञापन
सरवर उस चार सदस्यीय पीसीबी टीम की अगुआई कर रहे हैं, जो यहां निरीक्षण के लिए आई है। इसमें एहसान सादिक, सोहेल खान, उम्मान वाहला भी शामिल हैं। पाकिस्तान के दस पूर्व क्रिकेटर भारत में दी टी-20 और तीन वन-डे मैचों की सीरीज देखने आएंगे।