फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PCB furious over report of India not going to Pakistan for Champions Trophy 2025, said this BCCI

Champions Trophy: चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत के पाकिस्तान न जाने की रिपोर्ट पर PCB की गीदड़भभकी, कही यह बात

Wed, 24 Apr 2024 06:36 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 24 Apr 2024 06:36 PM IST
सार

पीसीबी ने कहा है कि अगर बीसीसीआई आधिकारिक तौर पर अपनी टीम को चैंपियंस ट्रॉफी खेलने के लिए पाकिस्तान भेजने से इनकार करता है तो वह बीसीसीआई को जवाब देने के विकल्पों पर विचार करेगा।

विज्ञापन
PCB furious over report of India not going to Pakistan for Champions Trophy 2025, said this BCCI
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : BCCI/PCB

विस्तार

भारत और पाकिस्तान के बीच मैच की जब भी बात आती है तो फैंस काफी उत्साहित हो जाते हैं। इस मैच को देखने के लिए पूरी दुनिया बेताब रहती है। दोनों टीमें या तो किसी आईसीसी टूर्नामेंट या फिर एशियाई क्रिकेट काउंसिल के टूर्नामेंट्स में आमने-सामने आती हैं। आगामी टी20 विश्व कप में भी नौ जून को दोनों का आमना-सामना होने वाला है। इसके बाद दोनों टीमों का संभावित आमना-सामना अगले साल होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी में होगा। यह टूर्नामेंट पाकिस्तान में होना है। हालांकि, अभी इसकी मेजबानी पर संशय बरकरार है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जहां भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पाकिस्तान न जाने का फैसला किया है, वहीं पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) से भी इन खबरों को लेकर प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने भारत को एकबार फिर गीदड़भभकी दी है।
विज्ञापन

PCB furious over report of India not going to Pakistan for Champions Trophy 2025, said this BCCI
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : PTI/BCCI/ACC/ICC
पीसीबी ने कहा है कि अगर बीसीसीआई आधिकारिक तौर पर अपनी टीम को चैंपियंस ट्रॉफी खेलने के लिए पाकिस्तान भेजने से इनकार करता है तो वह बीसीसीआई को जवाब देने के विकल्पों पर विचार करेगा। पीसीबी के एक सूत्र ने हाल ही में आई रिपोर्ट के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा, 'पीसीबी के अध्यक्ष मोहसिन नकवी पहले ही कह चुके हैं कि पाकिस्तान तभी तटस्थ स्थल पर भारत के साथ द्विपक्षीय सीरीज खेलने के लिए तैयार होगा, जब भारत अगले साल पाकिस्तान में आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान आने पर सहमत हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

PCB furious over report of India not going to Pakistan for Champions Trophy 2025, said this BCCI
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : PTI/BCCI/ACC/ICC
पीसीबी के अधिकारी ने कहा, 'रोहित शर्मा के बयान और बीसीसीआई के सूत्र आधारित खबरों में स्पष्ट अंतर है। इससे साफ पता चलता है कि अगर यह क्रिकेट की बात है तो खिलाड़ी घरेलू मैदानों पर एक दूसरे के खिलाफ खेलने के इच्छुक हैं और उन्हें कोई परेशानी नहीं है। हालांकि, भारतीय राजनीति को इससे परेशानी है और इसलिए मामला बिगड़ जाता है।' पीसीबी के सूत्र ने कहा कि बीसीसीआई को यह याद होना चाहिए कि पाकिस्तान ने विश्व कप के लिए अपनी टीम भारत भेजी थी जिसमें उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा था। साथ ही इस्लामाबाद के भारत-पाक क्रिकेट को फिर से जीवित करने की दिशा में काम करने पर भी प्रकाश डाला था।
विज्ञापन

PCB furious over report of India not going to Pakistan for Champions Trophy 2025, said this BCCI
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : PTI/BCCI/ACC/ICC
पाकिस्तान 1996 विश्व कप के बाद अपने पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट की मेजबानी करने के लिए कमर कस रहा है। चैंपियंस ट्रॉफी आईसीसी का टूर्नामेंट है। हालांकि, भारत को अपनी टीम को पाकिस्तान भेजने से इनकार करना आसान नहीं होगा। हालांकि आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के समय और तैयारियों का इस्तेमाल हाइब्रिड मॉडल पर चर्चा के लिए किया जा सकता है। ऐसे में भारत-पाकिस्तान मैच तटस्थ स्थानों जैसे संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में स्थानांतरित किए जा सकते हैं।

PCB furious over report of India not going to Pakistan for Champions Trophy 2025, said this BCCI
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : PTI/BCCI/ACC/ICC
बीसीसीआई के सूत्रों के मुताबिक, टीम इंडिया अगले साल आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान का दौरा नहीं कर सकती है। ऐसे में भारत-पाकिस्तान मैच के स्थल में परिवर्तन किया जा सकता है और इसके लिए हाइब्रिड मॉडल का इस्तेमाल किया जाएगा। उन्होंने साथ ही कहा कि पड़ोसी देश के साथ निकट भविष्य में द्विपक्षीय सीरीज की संभावना नहीं है। भारत और पाकिस्तान ने आखिरी बार 2012-13 में द्विपक्षीय सीमित ओवरों की सीरीज खेली थी। तब पाकिस्तान ने भारत का दौरा किया था।

PCB furious over report of India not going to Pakistan for Champions Trophy 2025, said this BCCI
भारतीय टीम - फोटो : PTI
पिछले साल भारत ने पाकिस्तान में एशिया कप खेलने के लिए अपनी टीम भेजने से इनकार कर दिया था और अंततः, एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) को इस मैच के लिए हाइब्रिड मॉडल अपनाना पड़ा था। फाइनल और सेमीफाइनल समेत इस टूर्नामेंट के ज्यादातर मैच श्रीलंका में आयोजित किए गए थे। भारत ने एशिया कप अपने नाम किया था। पाकिस्तान की टीम फाइनल में भी नहीं पहुंच सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed