फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PCB Chariman Mohsin Naqvi reaction regarding reports of India not travelling to Pakistan for Champions Trophy

Champions Trophy: भारत के पाकिस्तान की यात्रा नहीं करने की चर्चा के बीच पीसीबी की गीदड़भभकी, जानें क्या कहा

Fri, 08 Nov 2024 08:10 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 08 Nov 2024 08:10 PM IST
सार

चैंपियंस ट्रॉफी में आठ टीमें हिस्सा लेंगी जिन्हें चार-चार के दो ग्रुपों में बांटा जाएगा। इन टीमों में अफगानिस्तान, बांग्लादेश, इंग्लैंड, भारत, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और गत चैंपियन पाकिस्तान शामिल है।

विज्ञापन
PCB Chariman Mohsin Naqvi reaction regarding reports of India not travelling to Pakistan for Champions Trophy
मोहसिन नकवी - फोटो : @MohsinnaqviC42

विस्तार

भारत के अगले साल होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान की यात्रा नहीं करने की चर्चा जोरों पर चल रही है। 50 ओवर के प्रारूप में होने वाले इस टूर्नामेंट की मेजबानी पाकिस्तान को मिली है, लेकिन भारत के इसके लिए पड़ोसी देश की यात्रा करने पर संशय बना हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत ने कथित रूप से पाकिस्तान की यात्रा करने से इनकार कर दिया है। 
विज्ञापन

दो ग्रुपों में टीमों को बांटा जाएगा
चैंपियंस ट्रॉफी में आठ टीमें हिस्सा लेंगी जिन्हें चार-चार के दो ग्रुपों में बांटा जाएगा। इन टीमों में अफगानिस्तान, बांग्लादेश, इंग्लैंड, भारत, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और गत चैंपियन पाकिस्तान शामिल है। भारत और पाकिस्तान के बीच 2012-13 से द्विपक्षीय सीरीज नहीं हो रही है और दोनों टीमें सिर्फ आईसीसी टूर्नामेंट या एशिया कप जैसे बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट में ही एक दूसरे का सामना करती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हाइब्रिड मॉडल के तहत होगा आयोजन?
हाल ही में समाचार एजेंसी पीटीआई ने एक रिपोर्ट में बताया था कि चैंपियंस ट्रॉफी में भारत अपने मुकाबले दुबई और शारजाह में खेल सकता है। वहीं, पीसीबी भी इस टूर्नामेंट का आयोजन हाइब्रिड मॉडल में कराने के लिए राजी हो सकता है। इस रिपोर्ट में आगे बताया गया था कि पीसीबी ने आईसीसी से मांग की है कि अगर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) टीम इंडिया को पाकिस्तान के दौरे पर नहीं भेजता है तो उन्हें यह बात लिखित में देनी होगी।
विज्ञापन

इन रिपोर्ट्स के सामने आने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में अंदर ही अंदर हलचल पैदा हो गई है। पीसीबी के अध्यक्ष मोहसिन नकवी भी इस बारे में बात करने से खुद को नहीं रोक सके और उन्होंने निराशा व्यक्त की। नकवी ने लाहौर में पत्रकारों से कहा, हाल के वर्षों में पाकिस्तान ने कई बार अच्छा व्यवहार किया है। हालांकि, मुझे उम्मीद है कि हमसे हमेशा इस चीज की आशा नहीं की जाएगी। 

पीसीबी ने रिपोर्ट को किया खारिज
भारत के पाकिस्तान की यात्रा नहीं करने की रिपोर्ट्स को पीसीबी ने खारिज कर दिया था। इंडिया टूडे ने अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया है कि पीसीबी ने टूर्नामेंट के हाइब्रिड मॉडल में आयोजन के लिए हामी नहीं भरी है। पीसीबी के एक सूत्र ने कहा, हाइब्रिड मॉडल पर विचार नहीं किया जा रहा है। यह प्रमाणित है कि इसकी स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ है। लोग कोई भी स्रोतों का दावा करते हुए थोड़े से व्यूज के लिए कहानियां बना रहे हैं। अभी तक हमने चैंपियंस ट्रॉफी के बारे में कुछ भी तय नहीं किया है। हमारा रुख जस का तस है।

कार्यक्रम जारी होने में हो रही देरी
चैंपियंस ट्रॉफी का कार्यक्रम अब तक घोषित नहीं किया गया है, लेकिन बताया जा रहा है कि इसका कार्यक्रम अगले कुछ दिनों में जारी किया जा सकता है। रिपोर्ट में कहा गया, आईसीसी का एक प्रतिनिधिमंडल 10-12 नवंबर तक लाहौर का दौरा करेगा। इस दौरान चैंपियंस ट्रॉफी के लिए जारी तैयारियों का निरीक्षण किया जाएगा। इस दौरान एक कार्यक्रम में चैंपियंस ट्रॉफी के कार्यक्रम का एलान किया जा सकता है। रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि 11 नवंबर को आईसीसी की तरफ से प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के कार्यक्रम की घोषणा की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed