फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PCB Awards 2021: Mohammad Rizwan Most Valuable Cricketer, Nida Dar Women's Cricketer of the Year; Hasan Ali and Babar Azam also bagged awards

PCB Awards 2021: बाबर नहीं यह पाकिस्तानी खिलाड़ी बना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर, पीसीबी ने किया एलान, देखें पूरी लिस्ट

Fri, 07 Jan 2022 07:25 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 07 Jan 2022 07:25 PM IST
सार

रिजवान ने मोस्ट वैल्यूएबल क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड के लिए बाबर आजम, हसन अली और शाहीन शाह अफरीदी को पीछे छोड़ा। इसके अलावा हसन अली को टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड दिया गया।

विज्ञापन
PCB Awards 2021: Mohammad Rizwan Most Valuable Cricketer, Nida Dar Women's Cricketer of the Year; Hasan Ali and Babar Azam also bagged awards
बाबर और रिजवान। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने साल 2021 के लिए सर्वश्रेष्ठ पाकिस्तानी खिलाड़ी की घोषणा कर दी है। विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को पीसीबी का मोस्ट वैल्यूएबल क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड दिया गया है। 2021 में रिजवान गजब के फॉर्म में थे। वह पिछले साल एक कैलेंडर ईयर में टी-20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बने।
विज्ञापन


रिजवान का साल 2021 बेहतरीन गुजरा
रिजवान ने 2021 में टेस्ट में 455 रन, वनडे में 134 रन और टी-20 में 1326 रन बनाए। इसके अलावा तीनों फॉर्मेट मिलाकर विकेट के पीछे 54 शिकार भी किए। रिजवान दुनिया के पहले बल्लेबाज बने, जिसने अंतरराष्ट्रीय टी-20 में एक कैलेंडर ईयर में हजार रन का आंकड़ा पार किया। लीग और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट दोनों को मिलाकर उनके नाम दो हजार से भी ज्यादा रन थे।
विज्ञापन


हसन अली को मिला यह अवॉर्ड
रिजवान ने मोस्ट वैल्यूएबल क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड के लिए बाबर आजम, हसन अली और शाहीन शाह अफरीदी को पीछे छोड़ा। इसके अलावा हसन अली को टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड दिया गया। उन्होंने पिछले साल आठ टेस्ट में 41 विकेट झटके थे। इसमें एक बार पारी में पांच विकेट और एक बार दोनों पारी मिलाकर 10 विकेट शामिल है। इसकी बदौलत पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को टेस्ट में 2-0 से हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाबर आजम और निदा डार भी सम्मानित
पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम को वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से नवाजा गया। उन्होंने छह वनडे में दो शतक और एक अर्धशतक की मदद से 405 रन बनाए। इसके अलावा निदा डार को महिला क्रिकेट ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। डार ने वनडे और टी-20 अंतरराष्ट्रीय मिलाकर 458 रन बनाए थे और इसके अलावा 11 विकेट भी झटके।

शाहीन को भी इसलिए मिला अवॉर्ड
तेज गेंदबाज शाहीन को साल का सबसे प्रभावशाली प्रदर्शन करने के लिए अवॉर्ड से नवाजा गया। यह सम्मान उन्हें भारत के खिलाफ टी-20 विश्व कप मैच के दौरान 31 रन देकर तीन विकेट लेने के लिए मिला। उन्होंने रोहित शर्मा, केएल राहुल और विराट कोहली तीन अहम बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा था। इसकी बदौलत पाकिस्तान की टीम भारत को विश्व कप में पहली बार हराने में कामयाब हुई।


वसीम जूनियर और फरहान भी सम्मानित
मोहम्मद वसीम जूनियर को पाकिस्तान का उभरता सितारा करार दिया गया और सम्मानित भी किया गया। वसीम ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने पहले साल में 15 विकेट झटके। सभी तरह के खेलों को मिलाकर वसीम ने साल 2021 में कुल 45 विकेट झटके। इसके अलावा साहिबजादा फरहान को साल का सर्वश्रेष्ठ घरेलू क्रिकेटर का सम्मान मिला। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed