फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   pcb announces squad for t20i and odi series against australia and zimbabwe tour babar shaheen afridi naseem

PCB: इंग्लैंड के बाद जिम्बाब्वे दौरे से भी बाहर हुए बाबर-शाहीन और नसीम, ऑस्ट्रेलिया दौरे से होगी वापसी

Sun, 27 Oct 2024 04:25 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 27 Oct 2024 04:25 PM IST
सार

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच अगले महीने तीन वनडे और इतने ही टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इस मुकाबले के लिए पीसीबी ने टीम का एलान कर दिया है जिसमें बाबर, शाहीन और नसीम को शामिल किया गया है। हैरानी की बात यह है कि तीनों खिलाड़ियों को जिम्बाब्वे दौरे से आराम दिया गया है।

विज्ञापन
pcb announces squad for t20i and odi series against australia and zimbabwe tour babar shaheen afridi naseem
बाबर और शाहीन - फोटो : PCB

विस्तार

पाकिस्तान के तीन स्टार खिलाड़ियों की एक बार फिर टीम में वापसी हो गई है। रविवार को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम का एलान किया, जिसमें बाबर आजम, शाहीन अफरीदी और नसीम शाह को भी शामिल किया गया है। बता दें कि, तीनों खिलाड़ियों को हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के अंतिम दो मुकाबलों से बाहर कर दिया गया था। अब दिग्गजों की टीम में वापसी हुई है।
विज्ञापन

जिम्बाब्वे दौरे पर नहीं जाएंगे बाबर-शाहीन और नसीम
पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच अगले महीने तीन वनडे और इतने ही टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इस मुकाबले के लिए पीसीबी ने टीम का एलान कर दिया है जिसमें बाबर, शाहीन और नसीम को शामिल किया गया है। हैरानी की बात यह है कि तीनों खिलाड़ियों को जिम्बाब्वे दौरे से आराम दिया गया है। वहीं, मोहम्मद रिजवान को ऑस्ट्रेलिया दौरे (टी20 और वनडे) के लिए टीम में शामिल किया गया है। जिम्बाब्वे में वह टीम का हिस्सा होंगे, लेकिन टी20 सीरीज नहीं खेलेंगे। उन्हें सिर्फ वनडे टीम में जगह मिली है।

अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिला मौका
ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए पीसीबी ने वनडे टीम में अनकैप्ड खिलाड़ियों को भी मौका दिया है। इनमें आमिर जमाल, अराफत मिन्हास, फैसल अकरम, हसीबुल्लाह, मुहम्मद इरफान खान और सईम अयूब शामिल हैं। वहीं, जहांदाद खान और सलमान अली आगा को टी20 टीम में पहली बार जगह मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज का कार्यक्रम

मैच दिनांक स्थान
पहला वनडे 4 नवंबर मेलबर्न
दूसरा वनडे 8 नवंबर एडिलेड
तीसरा वनडे 10 नवंबर पर्थ

पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज का  कार्यक्रम
मैच दिनांक स्थान
पहला टी20 14 नवंबर ब्रिसबेन
दूसरा टी20 16 नवंबर सिडनी
तीसरा टी20 18 नवंबर होबार्ट

पाकिस्तान बनाम जिम्बाब्वे वनडे सीरीज का कार्यक्रम

मैच दिनांक स्थान
पहला वनडे 24 नवंबर बुलावयो
दूसरा वनडे 26 नवंबर बुलावयो
तीसरा वनडे 28 नवंबर बुलावयो

पाकिस्तान बनाम जिम्बाब्वे टी20 सीरीज का कार्यक्रम

मैच दिनांक स्थान
पहला टी20 1 दिसंबर बुलावयो
दूसरा टी20 3 दिसंबर बुलावयो
तीसरा टी20 5 दिसंबर बुलावयो
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए पाकिस्तान की टीम
वनडे:
आमिर जमाल, अब्दुल्ला शफीक, अराफात मिन्हास, बाबर आजम, फैसल अकरम, हारिस रऊफ, हसीबुल्लाह (विकेटकीपर), कामरान गुलाम, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मुहम्मद इरफान खान, नसीम शाह, सईम अयूब, सलमान अली आगा, शाहीन शाह अफरीदी।

टी20: अराफात मिन्हास, बाबर आजम, हारिस रऊफ, हसीबुल्लाह, जहांदाद खान, मोहम्मद अब्बास अफरीदी, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मुहम्मद इरफान खान, नसीम शाह, ओमैर बिन यूसुफ, साहिबजादा फरहान, सलमान अली आगा, शाहीन शाह अफरीदी, सुफियान मोकिम, उस्मान खान।

जिम्बाब्वे दौरे के लिए पाकिस्तान की टीम
वनडे:
आमिर जमाल, अब्दुल्ला शफीक, अबरार अहमद, अहमद डेनियल, फैसल अकरम, हारिस रऊफ, हसीबुल्लाह (विकेटकीपर), कामरान गुलाम, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मुहम्मद इरफान खान, सईम अयूब, सलमान अली आगा, शाहनवाज दहानी और तैय्यब ताहिर।

टी20: अहमद डेनियल, अराफात मिन्हास, हारिस रऊफ, हसीबुल्लाह (विकेटकीपर), जहांदाद खान, मोहम्मद अब्बास अफरीदी, मोहम्मद हसनैन, मुहम्मद इरफान खान, ओमैर बिन यूसुफ, कासिम अकरम, साहिबजादा फरहान, सलमान अली आगा, सुफियान मोकीम, तैय्यब ताहिर और उस्मान खान।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed