{"_id":"671e2b669385d340220da047","slug":"pcb-announced-mohammad-rizwan-as-pakistan-captain-for-white-ball-t20-odi-cricket-news-in-hindi-2024-10-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mohammad Rizwan: पीसीबी का बड़ा फैसला, रिजवान को बनाया वनडे-टी20 टीम का कप्तान, उपकप्तान के नाम का भी एलान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Mohammad Rizwan: पीसीबी का बड़ा फैसला, रिजवान को बनाया वनडे-टी20 टीम का कप्तान, उपकप्तान के नाम का भी एलान
Sun, 27 Oct 2024 05:30 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sun, 27 Oct 2024 05:30 PM IST
सार
बोर्ड ने मोहम्मद रिजवान को सफेद गेंद प्रारूप का नया कप्तान नियुक्त किया है। वह अगले महीने ऑस्ट्रेलिया दौरे से जिम्मेदारी संभालेंगे।
विज्ञापन
मोहम्मद रिजवान बने सफेद गेंद प्रारूप के कप्तान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने पाकिस्तान टीम के वनडे और टी20 टीम के नए कप्तान का एलान कर दिया है। बोर्ड ने मोहम्मद रिजवान को सफेद गेंद प्रारूप का नया कप्तान नियुक्त किया है। वह अगले महीने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर यह जिम्मेदारी संभालेंगे। बता दें कि, टी20 विश्व कप 2024 में खराब प्रदर्शन के बाद बाबर आजम ने पाकिस्तान की वनडे और टी20 की कप्तानी छोड़ दी थी। अब बोर्ड ने रिजवान को नई जिम्मेदारी सौंपी है। वह पहली बार पाकिस्तान की वनडे और टी20 टीम के कप्तान बनाए गए हैं।
रिजवान कप्तान, सलमान उपकप्तान बने
रविवार को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को सफेद गेंद प्रारूप का नया कप्तान बनाए जाने का एलान किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि सलमान आगा को रिजवान का डिप्टी नियुक्त किया है, यानी वह टी20 और वनडे में उपकप्तान होंगे। लाहौर में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चयन समिति में शामिल आकिब जावेद और अजहर अली मौजूद रहे।

PCB Chairman Mohsin Naqvi, selection committee members Aqib Javed and Azhar Ali, along with Pakistan's white-ball captain Mohammad Rizwan and vice-captain Salman Ali Agha's press conference in Lahore.
विज्ञापन विज्ञापन
Watch live ➡️ https://t.co/ou4SCVgxGl pic.twitter.com/W4QaRnWmKf — Pakistan Cricket (@TheRealPCB) October 27, 2024
इस दौरे पर संभालेंगे कप्तानी
पीसीबी ने मोहम्मद रिजवान को सीमित प्रारूप का कप्तान बना दिया है। बोर्ड का यह फैसला ऑस्ट्रेलिया दौरे से ठीक पहले लिया है। रविवार को बोर्ड ने ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे दौर के लिए टीम का भी एलान किया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे और टी20 सीरीज के लिए चुने गए स्क्वॉड में बाबर आजम, शाहीन अफरीदी और नसीम शाह को भी शामिल किया गया है। तीनों को इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में खेली गई तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के अंतिम दो मुकाबलों से बाहर कर दिया गया था। मालूम हो कि, रिजवान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज में नजर आएंगे। इसके अलावा जिम्बाब्वे दौरे पर वह सिर्फ वनडे सीरीज में नजर आएंगे, टी20 सीरीज के लिए उन्हें आराम दिया गया है।
बाबर ने इसी महीने छोड़ी थी कप्तानी
पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने एक अक्तूबर की देर रात सफेद गेंद प्रारूप की कप्तानी से इस्तीफा दिया था। यह एक साल के भीतर दूसरा मौका था, जब उन्होंने कप्तानी छोड़ने का फैसला किया था। उन्होंने बताया था कि वह अपने खेल पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। पिछले साल अक्तूबर-नवंबर में भारत की मेजबानी में खेले गए वनडे विश्व कप में पाकिस्तान का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। इसके बाद बाबर ने तीनों प्रारूपों की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद टी20 टीम की कमान शाहीन अफरीदी को सौंपी गई, लेकिन एक सीरीज (पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड) के बाद ही पीसीबी ने बाबर को एक बार फिर जिम्मेदारी सौंप दी।

अगले महीने ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे दौरे पर जाएगी टीम
पाकिस्तान ने नवंबर 2023 में वनडे विश्व कप से बाहर होने के बाद से कोई वनडे मैच नहीं खेला है। वहीं, अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी के बाद से कोई टी20 सीरीज भी नहीं खेली है। अब टीम अगले महीने ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे दौरे के लिए जाएगी। इस दौरान तीन-तीन मैचों की वनडे और टी20 सीरीज खेली जाएगी।