फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PBKS vs RR Highlights Punjab Kings vs Rajasthan Royals Match Scorecard Updates in Hindi

PBKS vs RR: पंजाब किंग्स लगातार नौवें सीजन में लीग राउंड से बाहर, जीत के बाद गुजरात-हैदराबाद के भरोसे राजस्थान

Sat, 20 May 2023 12:15 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: रोहित राज Updated Sat, 20 May 2023 12:15 AM IST
सार

PBKS vs RR Highlights, Indian Premier League 2023 : राजस्थान को जीत के लिए आखिरी ओवर में नौ रन की आवश्यकता थी। ध्रुव जुरेल और ट्रेंट बोल्ट ने शुरुआती तीन गेंद पर चार रन बना लिए। इसके बाद चौथी गेंद पर जुरेल ने छक्का लगाकर मैच को समाप्त कर दिया।

विज्ञापन
PBKS vs RR Highlights Punjab Kings vs Rajasthan Royals Match Scorecard Updates in Hindi
पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को आईपीएल से बाहर कर दिया। राजस्थान ने इस मैच में चार विकेट से जीत हासिल की। उसने प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को कायम रखा। दूसरी ओर, पंजाब की टीम लगातार नौवें सीजन में लीग राउंड में ही बाहर हो गई। वह पिछली बार 2014 में प्लेऑफ तक पहुंची थी। तब वह उपविजेता रही थी। आईपीएल के 16 सीजन में पंजाब सिर्फ दो बार ही लीग राउंड से आगे बढ़ पाया। 2009 में वह सेमीफाइनल तक पहुंचा था।
विज्ञापन


राजस्थान को जीत के लिए आखिरी ओवर में नौ रन की आवश्यकता थी। ध्रुव जुरेल और ट्रेंट बोल्ट ने शुरुआती तीन गेंद पर चार रन बना लिए। इसके बाद चौथी गेंद पर जुरेल ने छक्का लगाकर मैच को समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

PBKS vs RR Highlights Punjab Kings vs Rajasthan Royals Match Scorecard Updates in Hindi
यशस्वी जायसवाल और देवदत्त पडिक्कल - फोटो : IPL/BCCI
राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। पंजाब ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 187 रन बनाए। जवाब में राजस्थान ने 19.4 ओवर में छह विकेट पर 189 रन बना लिए। राजस्थान के लिए देवदत्त पडिक्कल ने सबसे ज्यादा 51 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल ने 50 और शिमरॉन हेटमायर ने 46 रन की पारी खेली। रियान पराग ने 12 गेंद पर 20 और ध्रुव जुरेल ने चार गेंद पर नाबाद 10 रन बनाए।

सैमसन और बटलर फेल
कप्तान संजू सैमसन दो रन ही बना सके। वहीं, जोस बटलर का खराब फॉर्म जारी रहा और वह खाता नहीं खोल पाए। पंजाब के लिए कगिसो रबाडा ने दो विकेट लिए। सैम करन, अर्शदीप सिंह, नाथन एलिस और राहुल चाहर ने एक-एक विकेट लिए।

PBKS vs RR Highlights Punjab Kings vs Rajasthan Royals Match Scorecard Updates in Hindi
शाहरुख खान और सैम करन - फोटो : IPL/BCCI
शाहरुख खान और सैम करन का चला बल्ला
पंजाब की बात करें तो शाहरुख खान और सैम करन ने आखिरी ओवरों में तेजी से रन बनाकर टीम को 180 रन के पार पहुंचाया। आखिरी दो ओवर में दोनों ने मिलकर 46 रन बनाए। सैम करन ने 31 गेंद पर नाबाद 49 रन बनाए। जितेश शर्मा ने 44 और शाहरुख खान ने 23 गेंद पर नाबाद 41 रन बनाए। अथर्व तायदे ने 19 और शिखर धवन ने 17 रन का योगदान दिया। लियाम लिविंगस्टोन ने नौ और प्रभसिमरन सिंह ने दो रन बनाए। राजस्थान के लिए नवदीप सैनी ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए। उन्होंने अथर्व तायदे, लियाम लिविंगस्टोन और जितेश शर्मा को आउट किया। ट्रेंट बोल्ट और एडम जम्पा को एक-एक सफलता मिली।
विज्ञापन

PBKS vs RR Highlights Punjab Kings vs Rajasthan Royals Match Scorecard Updates in Hindi
विकेट लेने के बाद नवदीप सैनी - फोटो : IPL/BCCI
राजस्थान के लिए क्या हैं समीकरण?
इस जीत के बाद राजस्थान के 14 मैच में 14 हो गए। उसका नेट रनरेट +0.148 हो गया। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) और मुंबई इंडियंस के भी 14-14 अंक हैं। मुंबई का नेट रनरेट (-128) में राजस्थान से कम है और वह छठे स्थान पर है। संजू सैमसन की टीम इस जीत के बाद पांचवें नंबर पर पहुंच गई। राजस्थान की टीम अगर इस मैच को 18.3 ओवर में जीत लेती तो उसका नेट रनरेट आरसीबी (0.180) से बेहतर हो जाता, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब राजस्थान की टीम इस बात की दुआ करेगी कि आरसीबी अपने अंतिम लीग मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ बड़े अंतर से हारे। इसके अलावा मुंबई को भी सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शिकस्त मिले। पंजाब की बात करें तो 14 मैच में 12 अंक के साथ वह आठवें स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed