{"_id":"67fcf893cd7b29d335030709","slug":"pbks-vs-kkr-ipl-2025-31st-match-playing-xi-prediction-captain-vice-captain-player-list-news-in-hindi-2025-04-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"PBKS vs KKR Playing 11: पंजाब के सामने कोलकाता की चुनौती, श्रेयस और रहाणे पर रहेंगी नजरें; जानिए संभावित 11","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
PBKS vs KKR Playing 11: पंजाब के सामने कोलकाता की चुनौती, श्रेयस और रहाणे पर रहेंगी नजरें; जानिए संभावित 11
Tue, 15 Apr 2025 01:31 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर
Published by: Mayank Tripathi
Updated Tue, 15 Apr 2025 01:31 PM IST
सार
PBKS vs KKR Playing 11 Today Prediction : यह मैच मुल्लांपुर में शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। श्रेयस अय्यर के नेतृत्व वाली टीम पांच मैचों में तीन जीत और दो हार के साथ छठे पायदान पर है। वहीं, कोलकाता छह मैचों में तीन जीत और इतनी ही हार के साथ पांचवें स्थान पर है।
विज्ञापन
पंजाब बनाम केकेआर
- फोटो : ANI
विस्तार
सनराइजर्स हैदराबाद के अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी के कारण अपने बड़े स्कोर का बचाव करने में नाकाम रही पंजाब किंग्स मंगलवार को जीत की पटरी पर लौटने उतरेगी। उनका सामना मंगलवार को गत विजेा कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) से होगा। यह मैच मुल्लांपुर में शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। श्रेयस अय्यर के नेतृत्व वाली टीम पांच मैचों में तीन जीत और दो हार के साथ छठे पायदान पर हैं। वहीं, कोलकाता छह मैचों में तीन जीत और इतनी ही हार के साथ पांचवें स्थान पर है।
विज्ञापन
245 रन के स्कोर को बचाने में नाकाम रही पंजाब
ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है कि 245 रन का बड़ा स्कोर बनाने के बावजूद किसी टीम को हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पिछले मैच में अभिषेक की 55 गेंद पर खेली गई 141 रन की विस्फोटक पारी के कारण पंजाब किंग्स अपने इस स्कोर का बचाव नहीं कर पाया था। पंजाब किंग्स की पारी में 36 गेंद पर 82 रन बनाने वाले कप्तान श्रेयस अय्यर के पास अभिषेक के सामने अपने गेंदबाजों की दुर्दशा को देखकर मुस्कुराने के अलावा कोई और विकल्प नहीं था। यह मैच हैदराबाद में खेला गया था जहां कोई भी स्कोर सुरक्षित नहीं माना जाता है।

मुल्लांपुर में अब तक खेले गए दो मुकाबले
पंजाब अब अपना अगला मैच अपने घरेलू मैदान पर खेलेगा जहां के विकेट को बल्लेबाजी के लिए अनुकूल माना जाता है। यहां अभी तक दो मैच खेले गए हैं जिनमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 200 से अधिक रन का स्कोर बनाया था। ऐसे में पंजाब के टीम प्रबंधन को अब फैसला करना होगा कि वह किस तरह की परिस्थितियों में खेलना चाहते हैं। पंजाब किंग्स के गेंदबाजों का आत्मविश्वास निश्चित तौर पर डिग गया होगा। विशेष कर उसके दो स्पिनरों युजवेंद्र चहल और ग्लेन मैक्सवेल का मनोबल जरूर प्रभावित हुआ होगा क्योंकि इन दोनों ने पिछले मैच में सात ओवर में 96 रन लुटा दिए थे।

कोलकाता के इन बल्लेबाजों से रहना होगा सावधान
इसे देखते हुए पंजाब की टीम पिच को लेकर निश्चित तौर पर असमंजस की स्थिति में होगी। पंजाब अगर इस मैच के लिए सपाट विकेट तैयार करवाता है तो फिर इसकी कोई गारंटी नहीं कि उसके गेंदबाज 220 रन तक के स्कोर का बचाव कर लेंगे क्योंकि कोलकाता की टीम में सुनील नरेन, रिंकू सिंह और वेंकटेश अय्यर जैसे आक्रामक बल्लेबाज हैं। एक ऐसा आंकड़ा जिस पर पंजाब के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग गौर नहीं करना चाहेंगे, वह है उनकी गेंदबाजी इकाई का इकॉनमी रेट। उसका कोई भी गेंदबाज नौ रन प्रति ओवर से नीचे नहीं गया। आमतौर पर भरोसेमंद चहल ने पांच मैचों में प्रति ओवर 11.13 रन दिए हैं और केवल दो विकेट लिए हैं।

मैकस्वेल और स्टोइनिस से पंजाब को अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद
पंजाब अगर धीमा विकेट तैयार करवाता है तो उसका यह दांव भी उल्टा पड़ सकता है क्योंकि नाइट राइडर्स के पास वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन जैसे स्पिनर है जो अनुकूल परिस्थितियों का फायदा उठाने में माहिर हैंं। नाइट राइडर्स एक ऐसी टीम है जो सपाट और धीमे विकेट दोनों पर अपना कमाल दिखा सकती है। उसने चेन्नई सुपर किंग्स को उसके घरेलू मैदान पर पटखनी दी थी जिससे निश्चित तौर पर टीम का मनोबल बढ़ा होगा। पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी काफी हद तक कप्तान अय्यर (250 रन) पर निर्भर है, जिन्होंने अब तक पांच मैचों में तीन अर्धशतक लगाए हैं। प्रियांश आर्या (194 रन) इस सत्र की खोज रहे हैं। नेहल वढेरा (141 रन), प्रभसिमरन सिंह (133 रन) और फिनिशर शशांक सिंह (108 रन) भी टीम का मजबूत पक्ष हैं। लेकिन पंजाब की कमजोर कड़ी उसके भारतीय खिलाड़ी नहीं बल्कि दो ऑस्ट्रेलियाई ग्लेन मैक्सवेल (34 रन) और मार्कस स्टोइनिस (59 रन) हैं, जिन्होंने अब तक बल्ले से खास योगदान नहीं दिया है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 इस प्रकार है
पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, सूर्यांश शेडगे, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह।
इंपैक्ट प्लेयर: नेहल वढेरा।
कोलकाता नाइट राइडर्स: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, मोइन अली, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती।
इंपैक्ट प्लेयर: अंगकृष रघुवंशी।

आइए जानते हैं पंजाब और कोलकाता के बीच आईपीएल 2025 मैच से जुड़ी सारी जानकारियां...
पंजाब और कोलकाता के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कब खेला जाएगा?
पंजाब और कोलकाता के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला 15 अप्रैल यानी मंगलवार को खेला जाएगा।
पंजाब और कोलकाता के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कहां खेला जाएगा?
पंजाब और कोलकाता के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला मुल्लांपुर में खेला जाएगा।
पंजाब और कोलकाता के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कब शुरू होगा?
पंजाब और कोलकाता के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम सात बजे होगा।
पंजाब और कोलकाता के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
पंजाब और कोलकाता के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देखा जा सकेगा।
पंजाब और कोलकाता के बीच आईपीएल 2025 के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
पंजाब और कोलकाता के बीच आईपीएल 2025 के मैच को ऑनलाइन जियोहॉटस्टार (JioHotstar) एप पर देखा जा सकता है। इसके साथ ही मैच से जुड़े लाइव अपडेट्स Amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।