{"_id":"69cc0068c812e2650e0661df","slug":"pbks-vs-gt-ipl-2026-longest-over-bowled-in-the-ipl-in-terms-of-balls-arshdeep-singh-stats-2026-03-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"PBKS vs GT: एक ही ओवर में 11 गेंद फेंक गए अर्शदीप सिंह, आईपीएल में इस अनचाहे क्लब में हुए शामिल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
PBKS vs GT: एक ही ओवर में 11 गेंद फेंक गए अर्शदीप सिंह, आईपीएल में इस अनचाहे क्लब में हुए शामिल
Tue, 31 Mar 2026 10:44 PM IST
Sovit Chaturvedi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर
Published by: Sovit Chaturvedi
Updated Tue, 31 Mar 2026 10:44 PM IST
सार
पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह एक अनचाहे क्लब में शामिल हो गए हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच के दौरान अर्शदीप ने एक ओवर में 11 गेंदें डाली। इस तरह वह उन गेंदबाजों की सूची में शामिल हो गए हैं जिन्होंने आईपीएल में एक ओवर में 11 गेंदें फेंकी हैं।
विज्ञापन
अर्शदीप सिंह
- फोटो : IANS
विस्तार
पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का नाम अनचाही फेहरिस्त में जुड़ गया है। बाएं हाथ के 27 वर्षीय गेंदबाज ने मंगलवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल 2026 के चौथे मुकाबले में एक ही ओवर के दौरान 11 गेंदें फेंकीं। यह आईपीएल इतिहास में गेंदों के हिसाब से संयुक्त रूप से सबसे लंबा ओवर है। अर्शदीप से पहले पांच अन्य गेंदबाज ऐसा कर चुके थे।
सबसे लंबा ओवर करने वाले गेंदबाज
अर्शदीप आईपीएल में सबसे लंबा ओवर डालने वाले गेंदबाजों की सूची में शामिल हो गए हैं। आखिरी ओवर करने आए अर्शदीप सिंह ने 11 गेंदें की क्योंकि उन्होंने इस ओवर में चार वाइड और एक नो बॉल फेंकी। अर्शदीप से पहले मोहम्मद सिराज, तुषार देशपांडे, शार्दुल ठाकुर, संदीप शर्मा और हार्दिक पांड्या भी आईपीएल में एक ओवर में 11 गेंद डाल चुके हैं। मोहम्मद सिराज (साल 2023), तुषार देशपांडे (साल 2023), शार्दुल ठाकुर (साल 2025), संदीप शर्मा (साल 2025) और हार्दिक पंड्या (साल 2025) एक ही ओवर में 11 गेंदें फेंक चुके हैं।
अर्शदीप ने फेंकी चार वाइड और एक नो बॉल
अर्शदीप ने ओवर की पहली ही गेंद वाइड फेंकी। अगली दो वैध डिलीवरी पर राहुल तेवतिया कोई रन नहीं बना सके। ओवर की तीसरी गेंद पर तेवतिया ने चौका लगाया। अर्शदीप ने इसके बाद एक नो बॉल और दो वाइड गेंद फेंकी। ओवर की चौथी वैध गेंद डॉट रही। पांचवीं गेंद पर तेवतिया ने सिंगल चुराया, लेकिन अगली ही गेंद अर्शदीप ने वाइड फेंक दी। अर्शदीप ने इस फैसले के खिलाफ डीआरएस लिया जिसमें पाया गया कि गेंद वैध है। आखिरकार 134.1 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से राशिद खान को फेंकी गेंद इस ओवर की अंतिम डिलीवरी साबित हुई।
विज्ञापन
गुजरात ने दिया 163 रनों का लक्ष्य
गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स को 163 रनों का लक्ष्य दिया है। गुजरात ने 20 ओवर में छह विकेट पर 162 रन बनाए। गुजरात के लिए सबसे ज्यादा रन कप्तान शुभमन गिल ने बनाए। उन्होंने 39 रनों की पारी खेली, जबकि जोस बटलर ने 38 रन बनाए। गुजरात ने शुरुआत अच्छी की थी, लेकिन टीम इस लय को बरकरार नहीं रख सकी। आखिरी ओवर करने आए अर्शदीप सिंह ने 11 गेंदें की क्योंकि चार वाइड और एक नो बॉल फेंकी। पंजाब की ओर से विजयकुमार विशाक ने तीन विकेट, युजवेंद्र चहल ने दो विकेट और मार्को यानसेन ने एक विकेट झटके।