PBKS vs GT IPL 2022 Live Streaming: जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगी गुजरात टाइटंस, पंजाब किंग्स से भिड़ंत कल, कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 15वें सीजन का 16वां मैच गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। गुजरात की टीम जीत की हैट्रिक लगाते हुए विजय अभियान को जारी रखना चाहेगी तो वहीं पंजाब की टीम विजय जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष चार में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहेगी।
विस्तार
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 15वें सीजन का 16वां मैच गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। गुजरात की टीम जीत की हैट्रिक लगाते हुए विजय अभियान को जारी रखना चाहेगी तो वहीं पंजाब की टीम विजय जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष चार में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहेगी। दोनों टीमों ने अपने पिछले मैच में जीत दर्ज की है और आत्मविश्वास से भरी हुई हैं, ऐसे में इनके बीच एक जोरदार मुकाबला देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकॉस्ट से जुड़ी सारी जानकारी...
कब होगा गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला?
गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच शुक्रवार यानी आठ अप्रैल को मैच खेला जाएगा।
कहां खेला जाएगा गुजरात और पंजाब के बीच मैच?
गुजरात और पंजाब के बीच यह मुकाबला मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा।
कितने बजे शुरू होगी गुजरात और पंजाब की भिड़ंत?
गुजरात और पंजाब मैच में टॉस भारतीय समयानुसार शाम सात बजे जबकि पहली गेंद साढ़े सात बजे फेंकी जाएगी।
कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होंगे मुकाबले?
गुजरात और पंजाब मैच के प्रसारण अधिकार स्टार नेटवर्क के पास है। इसलिए मैच का प्रसारण भी स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर किया जाएगा। आप स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर अलग-अलग भाषाओं में लाइव मैच देख सकते हैं।
कहां देख सकते हैं ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग?
संभावित एकादश
पंजाब किंग्स
मयंक अग्रवाल (कप्तान), शिखर धवन, भानुका राजपक्षे, लियाम लिविंगस्टन, जॉनी बेयरस्टो, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शाहरुख खान, कागिसो रबाडा, राहुल चाहर, वैभव अरोड़ा और अर्शदीप सिंह
गुजरात टाइटंस:
मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), शुभमन गिल, विजय शंकर, हार्दिक पांड्या (कप्तान), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, अभिनव मनोहर, राशिद खान, वरुण आरोन, लॉकी फर्ग्यूसन और मोहम्मद शमी