{"_id":"6624d6a2ce7b863d38032350","slug":"pbks-vs-gt-dream11-prediction-playing-xi-punjab-kings-vs-gujarat-titans-ipl-2024-live-streaming-where-to-watch-2024-04-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"PBKS vs GT Playing-11: जीत की राह पर लौटने के इरादे से उतरेंगे पंजाब और गुजरात, जानें कब-कहां देख सकेंगे मैच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
PBKS vs GT Playing-11: जीत की राह पर लौटने के इरादे से उतरेंगे पंजाब और गुजरात, जानें कब-कहां देख सकेंगे मैच
Sun, 21 Apr 2024 02:34 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर।
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 21 Apr 2024 02:34 PM IST
सार
Punjab Kings vs Gujarat Titans Playing 11 Prediction : सात मैचों में पांच हार और दो जीत से पंजाब टीम का आत्मविश्वास डिगा हुआ है, लेकिन विरोधी टीम का भी वही हाल है। पंजाब को प्रभावी कप्तान शिखर धवन की कमी खल रही है और उनका रविवार के मैच में भी खेल पाना निश्चित नहीं है।
विज्ञापन
आईपीएल 2024
- फोटो : IPL/BCCI
विस्तार
लगातार हार के बाद अंक तालिका में नीचे खिसकी पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस आईपीएल 2024 के 37वें मैच में आज जब आमने सामने होंगी तो दोनों का इरादा जीत की राह पर लौटने का होगा।पूर्व चैंपियन गुजरात टाइटंस पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स से हारने के बाद आठवें स्थान पर खिसक गई है। दिल्ली ने उसे 89 रन पर समेट दिया था और पिछले चार मैचों में यह उसकी तीसरी हार थी।
पंजाब किंग्स नौवें स्थान पर है। उसे पिछले मैच में मुंबई इंडियंस ने नौ रन से हराया था। जीत के लिए 193 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए उसने चार विकेट 14 रन पर गंवा दिए थे, लेकिन उसके बाद आशुतोष शर्मा और शशांक सिंह ने टीम को मैच में लौटाया। सात मैचों में पांच हार और दो जीत से टीम का आत्मविश्वास डिगा हुआ है, लेकिन विरोधी टीम का भी वही हाल है। पंजाब को प्रभावी कप्तान शिखर धवन की कमी खल रही है और उनका रविवार के मैच में भी खेल पाना निश्चित नहीं है।

प्रीति जिंटा, शिखऱ धवन, शुभमन
- फोटो : इंस्टाग्राम
धवन कंधे की चोट से उबरने की प्रक्रिया में है जो उन्हें नौ अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ घरेलू मैच में लगी थी। उनकी जगह सैम करन कप्तानी का जिम्मा संभाल रहे हैं। धवन ने पांच मैचों में 125.61 के स्ट्राइक रेट से 152 रन ही बनाए हैं, लेकिन उनकी मैदान पर मौजूदगी जीतने का तरीका भूल चुकी टीम के लिये टॉनिक का काम करती। पिछली बार आठवें स्थान पर रही पंजाब के लिए इस बार भी कुछ बदलता नजर नहीं आ रहा ।
प्रभसिमरन सिंह, लियाम लिविंगस्टोन और राइली रूसो जैसे उसके बल्लेबाज अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतर सके। शशांक और आशुतोष ने हालांकि निचले क्रम पर बल्लेबाजी से सभी का ध्यान खींचा है। गुजरात ने अभी तक तीन मैच जीते और चार गंवाए हैं। दिल्ली के खिलाफ शर्मनाक प्रदर्शन को भुलाकर उसे नए सिरे से शुरूआत करनी होगी। कप्तान शुभमन गिल, साइ सुदर्शन, डेविड मिलर और राशिद खान जैसे सितारों की मौजूदगी के बावजूद टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई है। गेंदबाजी में मोहम्मद शमी की कमी खल रही है,जबकि उमेश यादव काफी महंगे साबित हुए हैं।

धवन और सैम करन
- फोटो : IPL/BCCI
पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह/अथर्व ताइदे, राइली रूसो, सैम करन (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, शशांक सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), आशुतोष शर्मा, हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, कगिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह [इम्पैक्ट सब: हरप्रीत भाटिया]
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, अभिनव मनोहर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहित शर्मा, नूर अहमद/अजमतुल्लाह ओमरजई, स्पेंसर जॉनसन, संदीप वॉरियर [इम्पैक्ट सब: शाहरुख खान/साई किशोर]

गुजरात टाइटंस बनाम पंजाब किंग्स
- फोटो : IPL
आइए जानते हैं आईपीएल के 17वें सीजन के 37वें मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी...
कब है पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच सीजन का 37वां मुकाबला?
पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2024 का 37वां मुकाबला 21 अप्रैल यानी रविवार को खेला जाएगा।
कहां खेला जाएगा पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच सीजन का 37वां मैच?
पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच लीग का 37वां मैच मुल्लांपुर के महाराजा यदविंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
कब शुरू होगा पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच मैच?
पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। टॉस उससे आधे घंटे पहले यानी शाम सात बजे होगा।

कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
स्टार स्पोर्ट्स के पास इंडियन प्रीमियर लीग के प्रसारण के अधिकार हैं। अंग्रेजी में लाइव कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी/एसडी पर और हिंदी कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स हिंदी एचडी/एसडी पर उपलब्ध होगी। स्टार स्पोर्ट्स चैनल हिंदी और अंग्रेजी के अलावा कई अन्य भाषाओं में लाइव कमेंट्री प्रदान करेगा।
फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में जियो सिनेमा (Jio Cinema) एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
फ्री में कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
जियो सिनेमा में इस मैच का प्रसारण हो रहा है। इस एप में लाइव मैच देखने के लिए आपको किसी तरह का शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने फोन में जियो सिनेमा एप इंस्टॉल करके फ्री में आईपीएल का यह मुकाबला देख सकते हैं।