फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pat Cummins is expected to return to India for playing in IPL by April 17 after a fitness test in Australia

IPL 2026: पैट कमिंस का बुधवार को होगा फिटनेस टेस्ट, जानें सनराइजर्स हैदराबाद से कब जुड़ेंगे कप्तान?

Tue, 14 Apr 2026 05:37 PM IST
Sovit Chaturvedi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sovit Chaturvedi Updated Tue, 14 Apr 2026 05:37 PM IST
सार

सनराइजर्स हैदराबाद के नियमित कप्तान पैट कमिंस फिटनेस टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया में है। बताया जा रहा है कि अगर कमिंस फिटनेस टेस्ट पास कर लेते हैं तो जल्द ही टीम से जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन
Pat Cummins is expected to return to India for playing in IPL by April 17 after a fitness test in Australia
पैट कमिंस - फोटो : ANI

विस्तार

सनराइजर्स हैदराबाद के नियमित कप्तान पैट कमिंस 17 अप्रैल को भारत पहुंच सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया में फिटनेस टेस्ट होने के बाद वह आईपीएल 2026 में खेलने के लिए अपनी टीम से जुड़ेंगे। बताया जा रहा है कि कमिंस का बुधवार को फिटनेस टेस्ट होगा और अगर वह इसमें पास हो गए तो सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी करने के लिए वापस लौटेंगे। 
विज्ञापन

ईशान संभाल रहे जिम्मेदारी
कमिंस पहले ही कह चुके हैं कि अगर सब कुछ ठीक रहा तो वह आईपीएल के दूसरे हाफ और प्लेऑफ मुकाबलों में खेलेंगे। वह सीजन की शुरुआत से पहले टीम के साथ जुड़कर नेट्स में नियमित गेंदबाजी कर रहे थे, लेकिन शुरुआती मैचों में नहीं खेल पाए। उनकी गैरमौजूदगी में ईशान किशन टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं और उनके टीम से जुड़ने तक आगे भी वही नेतृत्व करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल से पीठ की समस्या से जूझ रहे कमिंस
कमिंस पिछले साल जुलाई से ही पीठ की समस्या से जूझ रहे हैं। दिसंबर में खेले गए एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट को छोड़कर वह ज्यादा प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेल पाए हैं। उन्होंने टी20 विश्व कप में वापसी की उम्मीद जताई थी, लेकिन रिकवरी में आई हल्की परेशानी के कारण बाहर हो गए। उनकी अनुपस्थिति में हैदराबाद के लिए विदेशी तेज गेंदबाज के रूप में ईशान मलिंगा और डेविड पेन खेल रहे हैं। बताया जा रहा है कि कमिंस 17 अप्रैल को हैदराबाद पहुंच सकते हैं। सनराइजर्स का मुकाबला 18 अप्रैल को घरेलू मैदान पर होना है। 
विज्ञापन

सनराइजर्स हैदराबाद ने सोमवार को राजस्थान रॉयल्स को हराया था। इस मैच में डेब्यू करने वाले प्रफुल्ल हिंगे ने शानदार प्रदर्शन किया था और चार विकेट झटक कर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। अगर कमिंस समय से टीम से जुड़ गए तो यह सनराइजर्स हैदराबाद के लिए बड़ी राहत की बात होगी। मौजूदा सीजन में सनराइजर्स का प्रदर्शन अभी तक मिलाजुला ही रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed