फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pat Cummins declared inning before Usman khawaja double century, fans remembers sachin and dravid incident

Usman Khawaja: ख्वाजा के साथ कप्तान कमिंस की नाइंसाफी, दोहरे शतक से पहले घोषित की पारी, याद आए सचिन और द्रविड़

Sat, 07 Jan 2023 05:00 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 07 Jan 2023 05:00 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट मैच में उस्मान ख्वाजा अपने दोहरे शतक के करीब थे, लेकिन तभी कप्तान कमिंस ने पारी घोषित कर दी। हालांकि, यह पहला मौका नहीं था, जब किसी कप्तान ने अपने खिलाड़ी का दोहरा शतक नहीं होने दिया। 
 

विज्ञापन
Pat Cummins declared inning before Usman khawaja double century, fans remembers sachin and dravid incident
उस्मान ख्वाजा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज में उस्मान ख्वाजा शानदार लय में हैं। उन्होंने इस सीरीज के तीसरे मैच में भी 195 रन की नाबाद पारी खेली। हालांकि, कप्तान कमिंस के फैसले के चलते वह अपना दोहरा शतक नहीं कर पाए। उस्मान ख्वाजा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में काफी ज्यादा उम्र में कमाल किया है, लेकिन अब वह लगातार बेहतरीन पारियां खेल रहे हैं। 
विज्ञापन


इस मैच की पहली पारी में भी उन्होंने 368 गेंद में नाबाद 195 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 19 चौके और एक छक्का लगाया। ख्वाजा अपने दोहरे शतक के बेहद करीब थे, लेकिन तभी कप्तान कमिंस ने पारी घोषित कर दी। हालांकि, यह पहला मौका नहीं था, जब किसी कप्तान ने अपने ही खिलाड़ी का दोहरा शतक नहीं होने दिया। इससे पहले 2004 में भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के साथ भी ऐसा ही हुआ था। 
विज्ञापन


मार्च 2004 में सचिन मुल्तान के मैदान में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार लय में थे। वह 194 रन बनाकर खेल रहे थे और उनका दोहरा शतक होना तय था, लेकिन तभी कप्तान राहुल द्रविड़ ने पारी घोषित कर दी और सचिन अपने दोहरे शतक से छह रन से चूक गए। इसके बाद फैंस कप्तान द्रविड़ से काफी नाखुश हुए थे। सचिन ने भी इस पर अपनी नाराजगी जाहिर की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जडेजा के साथ भी ऐसा हुआ था 
मार्च 2022 में भारत और श्रीलंका के बीच में रवींद्र जडेजा शानदार लय में थे। वह 175 रन बनाकर खेल रहे थे। ऐसे में उनका दोहरा शतक भी दूर नहीं था, क्योंकि जडेजा तेजी से रन बना रहे थे, लेकिन तभी कप्तन रोहित ने पारी घोषित कर दी और जडेजा 228 गेंद पर 175 रन बनाकर नाबाद रहे। इस समय राहुल द्रविड़ भारत के कोच बन चुके थे और कप्तान रोहित के साथ उनकी भी काफी आलोचना हुई थी।


ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच में चार दिन का खेल हो चुका है। अगर ऑस्ट्रेलिया को यह मैच जीतना है तो आखिरी दिन कम से कम 14 विकेट लेने होंगे। ऑस्ट्रेलिया के पास अभी भी 326 रन की बढ़त है। हालांकि, अब इस मैच में कोई भी नतीजा निकलने की उम्मीद कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed