फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Parthiv patel said Pujara's role will be vital in World Test Championship final

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप: पार्थिव बोले- फाइनल में पुजारा की भूमिका होगी बेहद अहम

Tue, 08 Jun 2021 02:30 PM IST
प्रशांत कुमार स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 08 Jun 2021 02:30 PM IST
सार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 18 जून से साउथम्पटन में डब्ल्यूटीसी फाइनल मैच खेला जाएगा और पार्थिव को लगता है कि बल्लेबाजी में पुजारा और गेंदबाजी में मोहम्मद शमी भारतीय टीम के लिए अहम साबित होंगे।

विज्ञापन
Parthiv patel said Pujara's role will be vital in World Test Championship final
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप - फोटो : ट्विटर

विस्तार

भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल में चेतेश्वर पुजारा की भूमिका को महत्वपूर्ण करार देते हुए उम्मीद जताई कि भारतीय टीम का तीसरे नंबर का यह बल्लेबाज इस ऐतिहासिक मैच में सर्वाधिक रन बनाने में सफल रहेगा। भारत और न्यूजीलैंड के बीच 18 जून से साउथम्पटन में डब्ल्यूटीसी फाइनल खेला जाएगा और पार्थिव को लगता है कि बल्लेबाजी में पुजारा और गेंदबाजी में मोहम्मद शमी भारतीय टीम के लिए अहम साबित होंगे।

विज्ञापन


पार्थिव ने स्टार स्पोर्ट्स के कार्यकम 'क्रिकेट कनेक्टेड' में कहा, 'भारत को यदि इस मैच में जीत दर्ज करनी है तो उसे पुजारा को नंबर तीन पर बनाए रखना होगा। यदि वह इस मैच में तीन-चार घंटे तक क्रीज पर टिके रहता है तो भारत बहुत अच्छी स्थिति में होगा। मैं इस टेस्ट मैच में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज के रूप में पुजारा का नाम लूंगा। 'भारत की तरफ से 25 टेस्ट और 38 वन-डे खेलने वाले पार्थिव को उम्मीद है कि मजबूत बल्लेबाजी क्रम के साथ दमदार गेंदबाजी आक्रमण के दम पर विराट कोहली की टीम फाइनल जीतने में सफल रहेगी।

विज्ञापन

फाइनल के लिए मोहम्मद शमी भी पूरी तरह से तैयार

उन्होंने कहा, 'क्रिकेटिया तर्कों को एकतरफ रखकर मैं इस टेस्ट मैच में जीत के लिए भारत का समर्थन करूंगा। मुझे लगता है कि भारतीय गेंदबाजी आक्रमण में मोहम्मद शमी की भूमिका अहम होगी। उसने वास्तव में सभी परिस्थितियों में अच्छा प्रदर्शन किया है। ' भारत के दो अन्य पूर्व क्रिकेटरों इरफान पठान और अजित अगरकर तथा न्यूजीलैंड के स्कॉट स्टायरिस ने हालांकि कीवी टीम को जीत का दावेदार बताया।

न्यूजीलैंड की टीम काफी मजबूत
पठान ने कहा, 'डब्ल्यूटीसी फाइनल अब तक का सबसे बड़ा टेस्ट मैच है। मुझे लगता है कि न्यूजीलैंड 55-45 से फायदे की स्थिति में रहेगा। इसके साथ ही मुझे लगता है कि केन विलियमसन सर्वाधिक रन बनाएगा जबकि ट्रेंट बोल्ट या शमी में से कोई सर्वाधिक विकेट लेगा।' अगरकर ने कहा, 'यह कहना मुश्किल है कि मैच कौन जीतेगा लेकिन न्यूजीलैंड इस मैच में दावेदार के रूप में शुरुआत करेगा। जहां तक सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज की बात है तो मैं विराट कोहली का नाम लूंगा। ' स्टायरिस ने भविष्यवाणी की कि इंग्लैंड के खिलाफ हाल में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने वाले डेवोन कॉन्वे और बोल्ट के दम पर न्यूजीलैंड यह मैच छह विकेट से जीत सकता है। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि न्यूजीलैंड यह मैच छह विकेट से जीतेगा। डेवोन कॉन्वे सर्वाधिक रन बनाएगा और बोल्ट सर्वाधिक विकेट हासिल करने में सफल रहेगा। '

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed