संन्यास लेते ही पार्थिव पटेल को मिली नई जिम्मेदारी, IPL में मुंबई इंडियंस के लिए करेंगे ये काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
18 साल लंबे करियर को अलविदा कहने के ठीक अगले ही दिन पार्थिव पटेल को नई जिम्मेदारी मिल गई। पूर्व भारतीय विकेटकीपर पटेल अब आईपीएल में मुंबई इंडियंस के साथ बतौर टैलेंट स्काउट जुड़ गए हैं। मुंबई इंडियंस, भारत के लिए 25 टेस्ट, 38 एकदिवसीय और दो टी-20 खेलने वाले पार्थिव के अनुभव का उपयोग अपनी टीम को मजबूत बनाने में करना चाहता है।
🗣 “@parthiv9 understands our ideology, the DNA of #MumbaiIndians and what we are trying to create at MI. We welcome him to our #OneFamily.” - Akash Ambani
विज्ञापन
Read more 👇https://t.co/qGY6v7jH9u — Mumbai Indians (@mipaltan) December 10, 2020
2015 और 2017 में आईपीएल विजेता मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा रहे पार्थिव इस फ्रैंचाइजी के कोचिंग स्टाफ के साथ मिलकर युवा प्रतिभा को खोजने का काम करेंगे। मुंबई इंडियंस के मालिक आकाश अंबानी ने कहा, 'पार्थिव के हमारे साथ जुड़ने पर मुझे खुशी है। मुंबई इंडियंस में अपने खेल के दिनों के दौरान हमें उनके क्रिकेटिंग दिमाग का फायदा मिला। मैं अपने स्काउटिंग सिस्टम को और गहराई से बढ़ाने के लिए उनके योगदान के बारे में बहुत आश्वस्त हूं। पार्थिव हमारी विचारधारा, मुंबई इंडियंस के डीएनए को समझते हैं और MI को मजबूत बनाने की कोशिश कर रहे हैं।'
इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस अपने अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों के लिए पहचानी जाती है। नई प्रतिभाओं को मौका देने और युवाओं को खोजने में मुंबई हमेशा अग्रणी रही है। जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या सरीखे कई खिलाड़ी मुंबई के बाद भारत से खेले। 13वें सीजन में चैंपियन बनने के पीछे सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन सरीखे खिलाड़ियों ने अहम भूमिका निभाई।