फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   parthiv patel feels WTC21 title would be big for Virat Kohli 

WTC: पार्थिव पटेल ने कहा- विराट के लिए फाइनल जीतना एक बड़ी उपलब्धि होगी

Sat, 05 Jun 2021 07:48 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 05 Jun 2021 07:48 PM IST
सार

वैसे तो विराट ने आईसीसी के कई बड़े टूर्नामेंटों में टीम की कमान संभाली है लेकिन यह एक बड़ी प्रतियोगिता है। टेस्ट चैंपियनशिप जीतना उनके लिए एक बड़ी उपलब्धि होगी।

विज्ञापन
parthiv patel feels WTC21 title would be big for Virat Kohli 
विराट कोहली - फोटो : social media

विस्तार

टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने कहा है कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का टाइटल जीतना भारतीय कप्तान विराट कोहली के लिए बड़ी एक बड़ी उपलब्धि होगी। यह बात उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स के शो 'गेम प्लान' में कही। दरअसल शो में 'विराट के लिए डब्ल्यूटीसी टाइटल के क्या मायने हैं' इस पर अपनी राय रखते हुए पार्थिव ने कहा, ' टेस्ट, क्रिकेट का एक जबरदस्त प्रारूप है और हर कोई टेस्ट खिलाड़ी बनना चाहता है। यहां तो टेस्ट चैंपियनशिप का वर्ल्ड कप है। अब विराट के पास यह टाइटल जीतने का शानदार मौका है। वैसे तो विराट ने आईसीसी के कई बड़े टूर्नामेंटों में टीम की कमान संभाली है लेकिन यह एक बड़ी प्रतियोगिता है। टेस्ट चैंपियनशिप जीतना उनके लिए एक बड़ी उपलब्धि होगी।'

विज्ञापन


टीम इंडिया पड़ेगी भारी
इससे पहले पार्थिव ने कहा था कि न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच में टीम इंडिया भारी पड़ेगी। इसके पीछे की उन्होंने वजह भी बताई थी। पार्थिव ने कहा था, न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले के लिए चुनी गई भारतीय टीम काफी मजबूत नजर आ रही है। अगर आप भारत और न्यूजीलैंड की टीम की तुलना करें तो हमने हर हिस्से को काफी अच्छे तरीके से कवर किया है। बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच डब्ल्यूटीसी का फाइनल 18-22 जून के बीच खेला जाना है। इसके लिए भारतीय टीम गुरुवार को साउथम्प्टन पहुंच गई। फिलहाल वह क्वारंटीन में है। 
विज्ञापन


डब्ल्यूटीसी फाइनल एक बड़ा मुकाबला- शास्त्री
इंग्लैंड रवानगी से पहले भारतीय टीम के मुख्य कोच शास्त्री ने कहा था कि डब्ल्यूटीसी फाइनल एक बड़ा मुकाबला है। भारतीय कोच ने कहा, 'देखिये, यह पहली बार है जब आप टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल देखोगे। जब आप इस मैच के महत्व को देखोगे तो मुझे लगता है कि यह बड़ा नहीं बल्कि काफी बड़ा है क्योंकि यह खेल का मुश्किल प्रारूप है।'उन्होंने कहा, 'यह ऐसा प्रारूप है जो आपकी परीक्षा लेता है। यह तीन दिनों या तीन महीनों में नहीं हुआ, बल्कि यह दो से ज्यादा वर्षों में हुआ है जिसमें टीमें दुनिया भर में एक दूसरे के खिलाफ खेलीं और उन्होंने फाइनल खेलने का हक हासिल किया इसलिए यह काफी अहम मुकाबला है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed