फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pankaj Singh, team india fast bowler, retires from all forms of cricket

फैसला: 400 से ज्यादा विकेट लेने वाले इस भारतीय खिलाड़ी ने क्रिकेट को कहा अलविदा

Sat, 10 Jul 2021 05:35 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 10 Jul 2021 05:35 PM IST
सार

पंकज ने घरेलू क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्होंने 117 प्रथम श्रेणी मैचों में कुल 472 विकेट लिए है, जिसमें 28 बार पांच विकेट और पांच बार 10 विकेट हॉल शामिल हैं।

विज्ञापन
Pankaj Singh, team india fast bowler, retires from all forms of cricket
पंकज सिंह - फोटो : social media

विस्तार

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज पंकज सिंह ने शनिवार को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा की है। भारत के लिए दो टोस्ट और एक वन-डे खेलने वाले इस तेज गेंदबाज ने इस बात की जानकारी एक पत्र के माध्यम से राजस्थान क्रिकेट संघ (आरसीए) को दी। उन्होंने लिखा, 'आज मेरे लिए सबसे कठिन दिन है लेकिन यह आभार जताने का भी दिन है। आरसीए, बीसीसीआई, आईपीएल और सीएपी (क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ पांडिचेरी) के लिए खेलना मेरे लिए बड़े सम्मान की बात है। मैं लगभग 15 वर्षों से आरसीए का हिस्सा रहा हूं और इस दौरान कई मुकाम हासिल किए। आरसीए के तहत अविश्वसनीय अनुभव प्राप्त किया। आरसीए के साथ मेरी यात्रा हमेशा यादगार रही है और हमेशा मेरे लिए पहली प्राथमिकता रहेगी।'

विज्ञापन


पंकज सिंह ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में साल 2004 में राजस्थान की तरफ से डेब्यू किया था। उन्होंने 2014 के इंग्लैंड दौरे पर दो टेस्ट और 2010 में जिम्बाब्वे में त्रिकोणीय सीरीज में श्रीलंका के खिलाफ एक वन-डे मैच खेला था। उन्होंने राजस्थान को 2010-11 और 2011-12 सीजन में रणजी ट्रॉफी खिताब जीताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। रणजी में शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्हें 2014 में इंग्लैंड दौरे के लिए टेस्ट टीम में शामिल कर लिया गया। लॉर्ड्स टेस्ट में चोटिल होने के बाद इशांत शर्मा बाहर हो गए। इशांत की जगह पर पंकज सिंह को टीम में शामिल किया गया। उन्होंने अपना डेब्यू साउथम्पटन के मैदान पर किया। इस मैच में उन्हें कोई सफलता नहीं मिली। उन्होंने अगला टेस्ट मैनचेस्टर में खेला, जहां उन्हें 2 सफलताएं मिलीं।
विज्ञापन


बता दें कि 2008 में आईपीएल के पहले सीजन में उन्हें राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलने का मौका मिला। बाद में वो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से भी खेले। पंकज ने घरेलू क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्होंने 117 प्रथम श्रेणी मैचों में कुल 472 विकेट लिए है, जिसमें 28 बार पांच विकेट और पांच बार 10 विकेट हॉल शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने 79 लिस्ट ए मैचों में 118 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने 57 टी20 मैचों में 43 विकेट लिए। इसके अलावा टी-20 क्रिकेट में उनके नाम 43 विकेट दर्ज हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Pankaj Singh (@pankajsingh282)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed