फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pandya's return unlikely until's India's last league game against Netherlands on November 12

Hardik Pandya Injury: भारत के लिए अच्छी खबर; सेमीफाइनल से पहले वापसी करेंगे हार्दिक, जानें कैसी है फिटनेस

Wed, 01 Nov 2023 03:13 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 01 Nov 2023 03:13 PM IST
सार

हार्दिक पांड्या का सेमीफाइनल मुकाबले में खेलना तय है और टीम इंडिया चाहेगी कि वह एक मैच पहले वापसी करें और नॉकआउट मुकाबले के लिए पूरी तरह फिट रहें।

विज्ञापन
Pandya's return unlikely until's India's last league game against Netherlands on November 12
हार्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वनडे विश्व कप 2023 में भारत और श्रीलंका के बीच मुकाबले से पहले टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर आई है। टखने की चोट से उबर रहे भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के 12 नवंबर को नीदरलैंड के खिलाफ मैच में वापसी कर सकते हैं। 19 अक्टूबर को पुणे में बांग्लादेश के खिलाफ मैच में अपनी ही गेंदबाजी पर फील्डिंग करते समय पांड्या के बाएं टखने में चोट लग गई थी।
विज्ञापन


वह न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ नहीं खेल पाए और गुरुवार को श्रीलंका और पांच नवंबर को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैचों में भी नहीं खेल पाएंगे। भारत का अंतिम लीग मैच 12 नवंबर को बेंगलुरु में नीदरलैंड के खिलाफ है। इसमें हार्दिक के खेलने की पूरी संभावना है। बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा, "यह मामूली चोट है। वह अच्छी तरह से ठीक हो रहे हैं और आखिरी लीग मैच के लिए वापसी करने की संभावना है। ऐसी भी संभावना है कि वह सीधे सेमीफाइनल खेलें।"
विज्ञापन


छह मुकाबलों में छह जीत के साथ भारत सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की कर चुका है। पांड्या के चोटिल होने के बाद टीम में दो बदलाव हुए हैं। अब भारत छह की बजाय बांच गेंदबाजी विकल्पों और छह बल्लेबाजों के साथ खेल रहा है, जबकि पहले आठवें नंबर तक बल्लेबाज और छह गेंदबाज टीम में थे। उनके स्थान पर टीम में आए सूर्यकुमार यादव छठे नंबर पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहम्मद शमी के शानदार फॉर्म में होने से प्रबंधन को गेंदबाज पांड्या की कमी नहीं खल रही है लेकिन वह टीम के संतुलन के लिए महत्वपूर्ण बने हुए हैं। इंग्लैंड पर जीत के बाद गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे ने पांड्या की जल्द वापसी पर भरोसा जताया था। पांड्या बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं।


म्हाम्ब्रे ने रविवार को कहा था, "मेडिकल टीम इस पर गौर कर रही है। एनसीए (राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी) में हार्दिक टीम के भी संपर्क में है। हम कुछ दिनों में अपडेट मिलने की उम्मीद कर रहे हैं।" बीसीसीआई की मीडिया विज्ञप्ति के अनुसार, पांड्या को इंग्लैंड के खिलाफ मैच से पहले लखनऊ में टीम के साथ जुड़ना था, लेकिन वह टीम के साथ नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed