फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Palestinian flag waved in the stadium during the ODI World Cup 2023 match, Kolkata Police arrested four people

ODI WC: विश्व कप मैच के बीच स्टेडियम में फहराया फलस्तीनी झंडा, कोलकाता पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया

Wed, 01 Nov 2023 12:38 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 01 Nov 2023 12:38 PM IST
सार

वायरल हो रहे एक वीडियो में तीन लोग फलस्तीनी झंडा पकड़े नजर आ रहे हैं। तीन लोगों में से एक के हाथ में फलस्तीन और बांग्लादेश का झंडा भी है। फलस्तीनी झंडे को कई दर्शकों और ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों ने देखा।

विज्ञापन
Palestinian flag waved in the stadium during the ODI World Cup 2023 match, Kolkata Police arrested four people
इस्राइल के झंडे के साथ फैंस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इस्राइल और हमास के बीच चल रहे संघर्ष का असर वनडे विश्व कप 2023 में भी दिख रहा है। इस विश्व कप में कुल 10 टीमें शामिल हैं और इनमें से कोई भी देश सीधे तौर पर इस संघर्ष से नहीं जुड़ा है। मेजबान भारत पर भी इसका कोई खास असर नहीं है, लेकिन यहां हो रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में फलस्तीन के झंडे देखे गए। कोलकाता के स्टेडियम में कुछ फैंस फलस्तीन के झंडे लेकर पहुंच गए थे। कोलकाता पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को हिरासत किया था। हालांकि, बाद में सभी लोगों को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि यह घटना स्टेडियम के जी1 और एच1 ब्लॉक के बीच हुई। मैच की पहली पारी के दौरान जब बांग्लादेश की टीम बल्लेबाजी कर रही थी तो फलस्तीनी झंडा लहराया गया। इसे आतंकवादी समूह हमास द्वारा शासित फिलिस्तीनी क्षेत्र गाजा में चल रहे इस्राइल-हमास युद्ध के विरोध के प्रतीक के रूप में प्रदर्शित किया गया था।
विज्ञापन


वायरल हो रहे एक वीडियो में तीन लोग फलस्तीनी झंडा पकड़े नजर आ रहे हैं। तीन लोगों में से एक के हाथ में फलस्तीन और बांग्लादेश का झंडा भी है। फलस्तीनी झंडे को कई दर्शकों और ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों ने देखा। एक अन्य वीडियो में, दो व्यक्ति स्टैंड पर फलस्तीनी झंडा पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि एक व्यक्ति उन दोनों की तस्वीरें और वीडियो क्लिक कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक व्यक्ति, शेहनाज ने कहा कि तीन से चार लोगों ने युद्ध के विरोध में फलस्तीनी झंडा लहराने का फैसला किया और कहा कि उन्हें इस घटना के विवादास्पद होने की उम्मीद नहीं थी। उन्होंने कहा "मैंने सुना है कि युद्ध चल रहा है। सभी ने कहा कि इसे रोका जाना चाहिए। हमने फलस्तीन का झंडा लहराकर इसका विरोध करना शुरू कर दिया। हमें उम्मीद नहीं थी कि झंडा लहराते समय विवाद हो जाएगा। हमें भी उम्मीद नहीं थी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो जाएंगे।" 

कोलकाता पुलिस ने चारों लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की और पूछताछ के बाद में उन्हें आधी रात को रिहा कर दिया गया। आरोपी बल्ली, एकबालपोर और कराया थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।

घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए, भाजपा नेता शिशिर बाजोरिया ने कोलकाता पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाया, जो विश्व कप मैच के लिए ईडन गार्डन में तैनात थे। बाजोरिया ने कहा, "इसे रोकना पुलिस की जिम्मेदारी है। कोई ऐसा कैसे कर सकता है? इसका राष्ट्रीय प्रभाव होगा। पश्चिम बंगाल में तुष्टीकरण की राजनीति है। इसकी उम्मीद नहीं थी।"


इससे पहले, उस समय विवाद खड़ा हो गया था जब पाकिस्तान के बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने श्रीलंका के खिलाफ शतक लगाने के बाद अपनी पारी 'गाजा में भाइयों और बहनों' को समर्पित कर दी। बाद में उन्होंने अपना पोस्ट डिलीट कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed