फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PAKvsSA: Misbah Ul Haq says South Africa has never been an easy side to beat

PAKvsSA: मैच से पहले घबराए कोच मिसबाह, कहा- दक्षिण अफ्रीका को हराना आसान नहीं 

Sat, 16 Jan 2021 07:13 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 16 Jan 2021 07:13 PM IST
विज्ञापन
PAKvsSA: Misbah Ul Haq says South Africa has never been an easy side to beat
मिसबाह उल हक - फोटो : सोशल मीडिया

पाकिस्तान के मुख्य कोच मिसबाह उल हक ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका हमेशा ही मुश्किल प्रतिद्वंद्वी रहा है लेकिन मेजबान टीम इस बार घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाना चाहेगा।

विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीकी टीम 14 साल में पहली बार पाकिस्तान का दौरा कर रही है। न्यूजीलैंड के निराशाजनक दौरे से लौटी पाकिस्तानी टीम अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट और तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला खेलेगी।
विज्ञापन


मिसबाह ने कहा, 'दक्षिण अफ्रीका को हराना कभी भी आसान नहीं रहा, लेकिन पाकिस्तान में 13 साल बाद उनके खिलाफ खेलना, हमारे लिए घरेलू परिस्थितियों के कारण फायदेमंद होगा। और हमारे पास उनके खिलाफ अपना रिकार्ड सुधारने का भी अच्छा मौका है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम 13 साल के बाद पाकिस्तान में पहली बार टेस्ट श्रृंखला के लिए शनिवार को कराची पहुंची। लाहौर में श्रीलंकाई टीम की बस पर 2009 में हुए आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को यूएई को अपना घरेलू स्थल चुनना पड़ा था।


दक्षिण अफ्रीकी टीम को मौजूदा दौरे पर कराची (26 से 30 जनवरी) और रावलपिंडी (चार से आठ फरवरी) में दो टेस्ट मैचों के बाद तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला (11 फरवरी से) में भाग लेना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed