फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistans Fakhar Zaman,Imam-Ul-Haq create history and Break All-Time Opening ODI Partnership Record

टूट गया वन-डे क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, फखर जमान-इमाम उल हक ने किया बड़ा कमाल

Fri, 20 Jul 2018 06:02 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 20 Jul 2018 06:02 PM IST
विज्ञापन
Pakistans Fakhar Zaman,Imam-Ul-Haq create history and Break All-Time Opening ODI Partnership Record
- फोटो : ICC

पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज फखर जमान और इमाम-उल-हक की ओपनिंग जोड़ी ने शुक्रवार को वन-डे इंटरनेशनल इतिहास के कई रिकॉर्ड्स तोड़े। जिम्बाब्वे और पाकिस्तान के बीच खेली जा रही 5 मैचों की वन-डे सीरीज के चौथे मैच में पाकिस्तान की ओपनिंग जोड़ी ने मेजबान टीम को तहस-नहस कर दिया। 

विज्ञापन


इमाम-उल-हक (113) और फखर जमान (210*) की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 304 रन बनाते हुए पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी जोड़ी। इससे पहले यह रिकॉर्ड श्रीलंका के सनथ जयसूर्या और उपुल थरंगा की जोड़ी ने साल 2006 में बनाया था। 12 साल पहले इंग्लैंड में लीड्स के मैदान पर खेलते हुए दोनों ने 284 रन की साझेदारी की थी।
विज्ञापन


साल 1994 में पाकिस्तान के ही सलामी बल्लेबाज आमेर सोहेल और इंजमाम उल हक की ओपनिंग जोड़ी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 263 रन की साझेदारी की थी। वहीं, साल 2001 में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली की ओपनिंग जोड़ी ने केन्या के खिलाफ 258 रन की साझेदारी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Pakistans Fakhar Zaman,Imam-Ul-Haq create history and Break All-Time Opening ODI Partnership Record
-

साल 2017 में ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर और ट्राविस हेड की ओपनिंग जोड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले विकेट के लिए 284 रन की साझेदारी की थी। बता दें कि पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज फखर जमान ने शुक्रवार को जिम्बॉब्वे के खिलाफ इतिहास रचते हुए चौथे वन-डे मैच में नाबाद 210 रन की पारी खेली।

इसके साथ ही फकर पाकिस्तान की ओर से दोहरा शतक बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। यह पाकिस्तान की ओर से वन-डे इतिहास में बनाया गया सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर भी बना। उन्होंने सईद अनवर (194 रन) का 21 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा दिया है। सईद अनवर ने टीम इंडिया के खिलाफ 1997 में चेन्नई के मैदान पर 194 रन की पारी खेली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed