फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistani Zaid Hamid confuses Ashish Nehra with Neeraj Chopra, memes on Twitter Sehwag social media trends

Ashish Nehra Trending: पाकिस्तान के राजनीतिक विशेषज्ञ ने नीरज चोपड़ा को बताया आशीष नेहरा, सहवाग ने उड़ाया मजाक

Thu, 11 Aug 2022 12:51 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 11 Aug 2022 12:51 PM IST
सार

जायद हमीद ने अरशद की भारतीय जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा से तुलना तो की, लेकिन इस तुलना में वह नीरज की जगह आशीष नेहरा का नाम लिख बैठे। बस इसके बाद बुधवार को सोशल मीडिया पर नेहरा को लेकर तरह-तरह के मीम बने और लोगों ने खूब कमेंट भी किए।

विज्ञापन

विस्तार

सोशल मीडिया पर भारत के पूर्व क्रिकेटर और तेज गेंदबाज आशीष नेहरा खूब ट्रेंड कर रहे हैं। दरअसल, मामला ही कुछ ऐसा है कि लोग नेहरा का मजाक उड़ाए बिना नहीं रह पा रहे हैं। हुआ कुछ यूं कि पाकिस्तान के राजनीतिक विशेषज्ञ जायद हमीद  ने पाकिस्तान के अरशद नदीम को राष्ट्रमंडल खेलों में जेवलिन थ्रो में स्वर्ण जीतने पर बधाई दी।
विज्ञापन


विज्ञापन

 

हालांकि, वह बधाई देने के चक्कर में नीरज चोपड़ा और आशीष नेहरा को लेकर कन्फ्यूज हो गए। जायद हमीद ने अरशद की भारतीय जेवलिन थ्रोअर से तुलना तो की, लेकिन इस तुलना में नीरज की जगह आशीष नेहरा का नाम लिख बैठे। बस इसके बाद बुधवार को सोशल मीडिया पर नेहरा को लेकर तरह-तरह के मीम बने और लोगों ने खूब कमेंट भी किए। इतना ही नहीं, आशीष नेहरा के साथ खेल चुके वीरेंद्र सहवाग तक ने उनका मजाक उड़ाया। 

जायद की ट्वीट दो गलतियों की वजह से वायरल हो रही है। पहली तो ये कि नीरज बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों का हिस्सा ही नहीं थे, जबकि जायद ने लिखा है अरशद ने भारतीय एथलीट को हराया। दूसरी वजह उन्होंने नीरज चोपड़ा की जगह आशीष नेहरा का नाम लिख दिया।

विज्ञापन

दरअसल, पाकिस्तानी जेवलिन थ्रोअर अरशद ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में 90 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। इसके बाद पाकिस्तानी राजनीतिक विशेषज्ञ जायद ने लिखा- यह जीत इसलिए भी शानदार है क्योंकि पाकिस्तानी एथलीट ने भारत के हीरो आशीष नेहरा को हरा दिया।

पिछले प्रतियोगिता में आशीष नेहरा ने अरशद नदीम को हराया था। क्या शानदार बदला लिया है....। जायद की ट्वीट दो गलतियों की वजह से वायरल हो रही है। पहली तो ये कि नीरज बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों का हिस्सा ही नहीं थे, जबकि जायद ने लिखा है अरशद ने भारतीय एथलीट को हराया। दूसरी वजह उन्होंने नीरज चोपड़ा की जगह आशीष नेहरा का नाम लिख दिया।

इसके बाद तो वीरेंद्र सहवाग ने मजाक उड़ाते हुए आशीष नेहरा की तुलना इंग्लैंड के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार ऋषि सुनक से कर दी। सहवाग ने लिखा- चिचा, आशीष नेहरा फिलहाल यूके में प्रधानमंत्री चुनाव की तैयारियों में जुटे हैं। इसलिए निश्चिंत रहिए।

वहीं, भरत रामराज नाम के सोशल मीडिया यूजर ने लिखा- जायद के मुताबिक नीरज (उनके मुताबिक नेहरा) ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लिया। यह तो नई और बड़ी खबर है। जायद हमीद का ट्विटर अकाउंट भारत में बैन है। हालांकि, उनके ट्वीट का स्क्रीन शॉट खूब वायरल हो रहा है।

दरअसल, नदीम और चोपड़ा बहुत अच्छे दोस्त हैं। राष्ट्रमंडल खेलों में नदीम द्वारा 90 मीटर भाला फेंकने के बाद नीरज ने ही सबसे पहले उन्हें बधाई दी थी। अरशद ने राष्ट्रमंडल खेलों में विश्व चैंपियन एंडरसन पीटर्स को हराकर स्वर्ण पदक जीता था। नदीम पिछले साल टोक्यो ओलंपिक में और बर्मिंघम खेलों से एक हफ्ते पहले विश्व चैंपियनशिप में भी पदक से चूक गए थे। टोक्यो ओलंपिक में नीरज ने स्वर्ण जीता था। वहीं, विश्व चैंपियनशिप में नीरज ने रजत पदक अपने नाम किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed