{"_id":"5bcdd65abdec226993578156","slug":"pakistani-cricketer-nasir-jamshed-10-year-ban-upheld-by-independent-adjudicator","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तानी क्रिकेटर नासिर जमशेद के लिए बुरी खबर, बरकरार रहेगा प्रतिबंध","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पाकिस्तानी क्रिकेटर नासिर जमशेद के लिए बुरी खबर, बरकरार रहेगा प्रतिबंध
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 23 Oct 2018 08:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान क्रिकेट पंचाट ने पूर्व सलामी बल्लेबाज नासिर जमशेद पर पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में फिक्सिंग से जुडे़ मामले में लगे 10 साल के प्रतिबंध को बरकरार रखा है।
जमशेद उन छह खिलाड़ियों में शामिल थे जिन पर कई बार स्पॉट फिक्सिंग करने का आरोप लगा था। इस साल अगस्त में इस मामले में उन्हें भ्रष्टाचार रोधी पंचाट ने 10 साल के प्रतिबंध की सजा सुनाई थी।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने एक बयान में कहा, ‘स्वतंत्र जांचकर्ता ने उन पर लगे प्रतिबंध को ‘पूरी तरह सही पाया’ और यह सजा बरकरार रहेगी।’
जमशेद ने पाकिस्तान के लिए दो टेस्ट, 48 एकदिवसीय और 18 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।
पीएसएल में स्पॉट फिक्सिंग के मामले में पंचाट ने जमशेद के अलावा शारजील खान, खालिद लतीफ, मोहम्मद इरफान और मोहम्मद नवाज को अलग-अलग सजा सुनाई है।