{"_id":"5bd63a2cbdec2269594166cb","slug":"pakistan-won-t20i-series-by-3-0-against-australia","type":"story","status":"publish","title_hn":"PAKvAUS: पाकिस्तान ने कंगारुओं का किया क्लीन स्वीप, 3-0 से जीती टी-20 सीरीज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
PAKvAUS: पाकिस्तान ने कंगारुओं का किया क्लीन स्वीप, 3-0 से जीती टी-20 सीरीज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 29 Oct 2018 05:52 AM IST
विज्ञापन
pakvaus
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबर आजम (50) के शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत पाकिस्तान ने रविवार को तीसरे टी-20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 33 रन से हराकर तीन मैचों की टी-20 सीरीज अपने नाम कर ली है। इस मुकाबले में शादाब खान को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 4 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट झटके। वहीं, पूरे सीरीज में बेहतर प्रदर्शन के लिए बाबर आजम को मैन ऑफ द सीरीज से नवाजा गया।
विज्ञापन
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 151 रन का लक्ष्य दिया। जिसके जवाब में कंगारू की टीम निर्धारित 19.1 ओवर में 117 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन
पाकिस्तान के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत निराशाजनक रही। 24 रन के स्कोर पर कंगारू टीम के 2 विकेट गिर गए। आरोन फिंच (1) के आउट होने के बाद एलेक्स केरी (20) रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को कोई भी 30 से ज्यादा का स्करो नहीं कर पाए। पाकिस्तान की तरफ से शादाब खान ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके।
विज्ञापन
इससे पहले पाकिस्तान ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 150 रन बनाए।