{"_id":"6688f163e3751546b7061b41","slug":"pakistan-will-host-england-west-indies-and-bangladesh-there-will-be-32-matches-including-nine-tests-2024-07-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Pakistan Cricket: पाकिस्तान करेगा इंग्लैंड-वेस्टइंडीज और बांग्लादेश की मेजबानी, नौ टेस्ट समेत 32 मैच होंगे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Pakistan Cricket: पाकिस्तान करेगा इंग्लैंड-वेस्टइंडीज और बांग्लादेश की मेजबानी, नौ टेस्ट समेत 32 मैच होंगे
Sat, 06 Jul 2024 12:56 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 06 Jul 2024 12:56 PM IST
सार
पीसीबी ने एक बयान में कहा कि बांग्लादेश रावलपिंडी (21 से 25 अगस्त) और कराची (30 अगस्त से तीन सितंबर) में दो टेस्ट खेलेगा और अंतरराष्ट्रीय सत्र की शुरूआत करेगा जिसका समापन नौ मार्च को प्रस्तावित आईसीसी चैंपियंस ट्राफी 2025 फाइनल से होगा।
विज्ञापन
पाकिस्तान टीम
- फोटो : ICC/PCB
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने अंतिम समय में अंतरराष्ट्रीय सीरीज घोषित करने की परंपरा से हटते हुए शुक्रवार को पुष्टि की कि उनकी पुरुष टीम 2024-25 सत्र में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज समेत नौ टेस्ट, 14 वनडे और नौ टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी।
विज्ञापन
पाकिस्तान इस साल अक्तूबर में तीन मैच की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड की मेजबानी करेगा, जबकि बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के दौरे भी कैलेंडर में शामिल हैं। पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी ने कहा, 'ये सीरीज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पाकिस्तान का स्थान मजबूत करने के लिए हमारी रणनीति का अहम हिस्सा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
पीसीबी ने एक बयान में कहा कि बांग्लादेश रावलपिंडी (21 से 25 अगस्त) और कराची (30 अगस्त से तीन सितंबर) में दो टेस्ट खेलेगा और अंतरराष्ट्रीय सत्र की शुरूआत करेगा जिसका समापन नौ मार्च को प्रस्तावित आईसीसी चैंपियंस ट्राफी 2025 फाइनल से होगा।
पाकिस्तान का सामना तीन टेस्ट में इंग्लैंड से होगा जो मुल्तान (सात से 11 अक्तूबर), कराची (15 से 19 अक्तूबर) और रावलपिंडी (24 से 28 अक्तूबर) में होंगे जबकि वेस्टइंडीज कराची (16 से 20 जनवरी) और मुल्तान (24 से 28 जनवरी) में दो टेस्ट के लिए दौरा करेगी।
इनके अलावा न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के साथ एक त्रिकोणीय सीरीज भी होगी। पाकिस्तान इस दौरान नौ वनडे, इतने ही टी20 अंतरराष्ट्रीय और दो टेस्ट के लिए आस्ट्रेलिया, जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेगा। बांग्लादेश 2020 के बाद पहली बार पाकिस्तान का दौरा करेगा।