फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   pakistan vs west indies] under 19 world cup match

शतक ठोंककर भी बल्लेबाज नहीं बचा सका पाक टीम की लाज

Mon, 08 Feb 2016 03:11 PM IST
Updated Mon, 08 Feb 2016 03:11 PM IST
विज्ञापन
pakistan vs west indies] under 19 world cup match

अंडर 19 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह पाने के लिए पाक टीम का संघर्ष शानदार शतक के बावजूद बेकार गया। वेस्टइंडीज ने पाक टीम के 227 रनों के लक्ष्य को 5 विकेट और 10 ओवर रहते ही हासिल कर लिया।

विज्ञापन


इससे पहले बांग्लादेश के फातुल्ल्हा मैदान में हुए रोमांचक क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने का फैसला टीम के लिए हितकर नहीं रहा। दोनों ओपनर टीम ने 14 रन के स्कोर पर गंवाए। 60 से पहले ही 5 अहम विकेट गंवाने के बाद 18 साल के पाक विकेटकीपर बल्लेबाज उमेर मसूद ने मोर्चा संभाला और शतक ठोंककर ही लौटे।

विज्ञापन

शतक ठोंककर भी नहीं बची पाक टीम की लाज

pakistan vs west indies] under 19 world cup match

पाक अंडर 19 टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज उमेर मसूद (118) ने अपनी पारी में 15 चौके और 2 छक्के लगाए। 6वें विकेट के लिए उमेर ने हसन मोहसिन (नाबाद 58) के साथ 164 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। पाक टीम ने 6 विकेट गंवाकर वेस्टइंडीज को 227 रनों का टारगेट दिया।

जवाब में वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी बेहद आक्रामक और पाक टीम पर भारी रही। कैरेबियाई कप्तान शिमरॉन ‌हिटमेर (52) की फिफ्टी की बदौलत वेस्टइंडीज ने पाक के लक्ष्य को आसानी से 10 ओवर रहते ही हासिल कर लिया।

इस जीत के साथ ही वेस्टइंडीज टूर्नामेंट सेमीफाइनल में प्रवेश करने वाली इकलौती गैर एशियाई टीम बन गई। इससे पहले सेमीफाइनल में श्रीलंका, भारत और बांग्लादेश पहुंच चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed