{"_id":"5d99e78e8ebc3e93d96591bc","slug":"pakistan-vs-sri-lanka-umar-akmal-breaks-shahid-afridi-s-embarassing-pakistani-record-in-t20is","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PAKvsSL: दो साल बाद की टीम में वापसी, आते ही इस पाकिस्तानी खिलाड़ी ने बना दिया शर्मनाक रिकॉर्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
PAKvsSL: दो साल बाद की टीम में वापसी, आते ही इस पाकिस्तानी खिलाड़ी ने बना दिया शर्मनाक रिकॉर्ड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Mon, 07 Oct 2019 09:29 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
पाकिस्तान क्रिकेट टीम
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लगभग दो साल बाद टीम में वापसी करने वाले पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज उमर अकमल ने श्रीलंका के खिलाफ खेले गए पहले टी-20 मैच में अपने नाम शर्मनाक रिकॉर्ड बनाया।
2 of 4
उमर अकमल
- फोटो : ESPN
लाहौर में खेले गए पहले टी-20 मुकाबले में अकमल शून्य पर आउट हो गए। नुवान प्रदीप ने उन्हें शून्य पर चलता किया। उनके जीरो पर आउट होते ही वो टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट होने वाले दुसरे नंबर के बल्लेबाज हो गए हैं। बता दें कि अकमल अब तक नौ बार जीरो पर आउट हो चुके हैं।
3 of 4
अफरीदी
- फोटो : file
सबसे ज्यादा शून्य पर आउट होने के मामले में अकमल ने पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड तोड़ दिया। अफरीदी टी-20 करियर में आठ बार शून्य पर आउट हुए हैं। इसके अलावा टी-20 क्रिकेट में श्रीलंका के दिलशान 10 बार जीरो पर आउट हुए थे। उमर अकमल के साथ केविन ओ ब्रायन और ल्यूक राईट भी दुसरे नंबर पर मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
कामरान अकमल
बता दें कि अकमल ने अपना आखिरी टी-20 जिम्वाम्बे के खिलाफ 2016 अबू धाबी में खेला था। पहले टी-20 मैच में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 64 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने पांच विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 101 रन पर ही सिमट गई।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।