फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

19 वर्षीय पाकिस्तानी गेंदबाज मोहम्मद हसनैन ने रचा इतिहास, हैट्रिक लेने वाले सबसे युवा गेंदबाज

Sun, 06 Oct 2019 08:08 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 06 Oct 2019 08:08 AM IST
विज्ञापन
Pakistan vs Sri Lanka: Mohammad Hasnain Becomes Youngest Bowler to take Hat Trick in T20I Cricket
मोहम्मद हसनैन - फोटो : ट्विटर

पाकिस्तान की युवा सनसनी मोहम्मद हसनैन ने शनिवार को श्रीलंका के खिलाफ इतिहास रच दिया। महज 19 वर्षीय हसनैन टी-20 इंटरनेशनल में हैट्रिक लेने वाले दुनिया के सबसे युवा गेंदबाज बन गए। लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में लगातार तीन गेंदों में तीन श्रीलंकाई बल्लेबाज को पवेलियन लौटाने वाले हसनैन ने पहले 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर भनुका राजपक्षा को आउट किया, इसके बाद 19वें ओवर की पहली दो गेंदों पर उन्होंने दसुन शनका और शेहान जयसूर्या को पवेलियन का रास्ता दिखाते हुए 19 साल और 183 दिन की उम्र में अपनी हैट्रिक पूरी की।

 

Pakistan vs Sri Lanka: Mohammad Hasnain Becomes Youngest Bowler to take Hat Trick in T20I Cricket
मोहम्मद हसनैन - फोटो : ट्विटर

अपना दूसरा ही मैच खेल रहे हैदराबाद में जन्में हसनैन टी-20 इंटरनेशनल में हैट्रिक लेने वाले दूसरे पाकिस्तानी गेंदबाज बन गए, उनसे पहले फहीम अशरफ यह कारनामा कर चुके हैं। दिलचस्प बात यह है कि 2017 में फहीम ने भी श्रीलंका के खिलाफ ही अपनी हैट्रिक पूरी की थी। हालांकि अकीब जावेद 1991 में 19 साल 81 दिन की उम्र में भारत के खिलाफ हैट्रिक ले चुके हैं, लेकिन वह वन-डे इंटरनेशनल मैच था।

Pakistan vs Sri Lanka: Mohammad Hasnain Becomes Youngest Bowler to take Hat Trick in T20I Cricket
मोहम्मद हसनैन - फोटो : ट्विटर

हसनैन ने हैट्रिक के पहले विकेट के रूप में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे राजपक्षा (32) को पगबाधा आउट किया, इसके बाद वे 19वें ओवर की पहली ही गेंद पर उन्होंने श्रीलंका के कप्तान शनका (17) को उमर अकमल के हाथों कैच कराया। अगली गेंद पर जयसूर्या (2) को अहमद शहजाद के लपकवा कर अपनी पहली इंटरनेशनल हैट्रिक पूरी की। दिलचस्प बात यह रही कि उन्हें हैट्रिक के बारे में तब पता चला जब पूरी टीम ड्रेसिंग रूम पहुंच चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pakistan vs Sri Lanka: Mohammad Hasnain Becomes Youngest Bowler to take Hat Trick in T20I Cricket
मोहम्मद हसनैन - फोटो : ट्विटर

पाकिस्तान सुपर लीग की खोज समझे जाने वाले मोहम्मद हसनैन को वर्ल्ड कप 2019 टीम में भी जगह मिली थी, लेकिन किसी भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला। लगातार 150 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंद डालने में माहिर हसनैन ने श्रीलंका के खिलाफ इस मैच में अपने चार ओवर के कोटे से 37 रन खर्च कर हैट्रिक समेत तीन विकेट चटकाए। मगर श्रीलंकाई टीम तीन मैच की टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में 64 रन से जीत हासिल करने में कामयाब रही।

SLvPAK: श्रीलंका ने घर घुसकर पाकिस्तान को पटका, पहले टी-20 में 64 रन से दी मात
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed