फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PAK vs SL Asia Cup T20 Final 2022 Dream 11 Playing XI Prediction, Captain and Vice-Captain News in Hindi

PAK vs SL Asia Cup Final Playing 11: पाकिस्तान की टीम में दो बदलाव तय, जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

Sun, 11 Sep 2022 05:14 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 11 Sep 2022 05:14 PM IST
सार

फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान की टीम दो बदलावों के साथ उतरेगी। वहीं, श्रीलंका की टीम में भी बदलाव की संभावना है। दुबई में स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलती है। ऐसे में श्रीलंकाई टीम स्पिन गेंदबाजों पर ज्यादा भरोसा दिखा सकती है। 
 

विज्ञापन
PAK vs SL Asia Cup T20 Final 2022 Dream 11 Playing XI Prediction, Captain and Vice-Captain News in Hindi
श्रीलंका बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एशिया कप 2022 का फाइनल मुकाबला श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच है। श्रीलंकाई टीम रिकॉर्ड 11वीं बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है और छठी बार खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी। वहीं, पाकिस्तान तीसरी बार एशिया कप का चैंपियन बनना चाहेगा। इस बार श्रीलंका का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा है और यह टीम एशिया कप जीतकर वापसी का एलान कर सकती है, क्योंकि पिछले कुछ वर्षों में श्रीलंकाई टीम का प्रदर्शन बहुत ही साधारण रहा है। वहीं, पाकिस्तान भी एशिया कप जीतकर टी20 विश्व कप के लिए अपनी तैयारी मजबूत करना चाहेगा। 
विज्ञापन


फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान की टीम में कम से कम दो बदलाव होने तय हैं। श्रीलंका के खिलाफ पिछले मैच में नसीम शाह और शादाब खान नहीं खेले थे। इस मुकाबले में पाकिस्तान की टीम पांच विकेट से हार गई थी। इस मैच में दोनों खिलाड़ियों का टीम में लौटना तय है। श्रीलंका को इन दोनों के खिलाफ ही संभलकर बल्लेबाजी करनी होगी। इसके अलावा दोनों ही बल्ले के साथ भी कमाल कर सकते हैं। 
विज्ञापन

शादाब और नसीम के वापस आने पर हसन अली और उस्मान कादिर को टीम से बाहर किया जा सकता है। पिछले मैच में दोनों गेंदबाज कुछ खास नहीं कर पाए थे। हसन अली को कोई विकेट नहीं मिला था, जबकि कादिर ने एक सफलता हासिल की थी। इसके अलावा पाकिस्तान की टीम में कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है। 

धनंजया और मदुशन की जगह असलांका और फर्नांडो को मिल सकता है मौका
श्रीलंका की टीम में भी दो बदलाव हो सकते हैं। स्पिन ऑलराउंडर धनंजया डे सिल्वा की जगह चरिथ असलांका और प्रमोद मदुशन की जगह असिथा फर्नांडो को मौका मिल सकता है। पहले गेंदबाजी का मौका मिलने पर श्रीलंकाई कप्तान दसून शनाका पुरानी टीम के साथ उतर सकते हैं। वहीं, पहले बल्लेबाजी करने पर धनंजया की जगह असलांका और मदुशन की जगह असिथा को मौका दे सकते हैं। 

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

श्रीलंकाः पथुम निसानका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), चरित असलांका/ धनंजया डे सिल्वा, दनुष्का गुणथिलका, भानुका राजपक्षे, दासुन शनाका (कप्तान), वनिन्दु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, महेश थीक्षाना, प्रमोद मदुशन/ असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका। 

पाकिस्तानः मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), बाबर आजम (कप्तान), फखर जमान, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, आसिफ अली, खुशदिल शाह, हारिस रऊफ, नसीम शाह, मोहम्मद हसनैन।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed