फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistan very close to win in 2nd test match

तो बांग्लादेश में हार का सिलसिला खत्म करके ही वतन लौटेगी पाक टीम

Fri, 08 May 2015 06:26 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 08 May 2015 06:26 PM IST
विज्ञापन
Pakistan very close to win in 2nd test match

लगातार 5 मैचों में बांग्लादेश से जीत से दूर रहने वाली पाकिस्तान टीम अब छठे मैच में जीत के करीब पहुंच गई है। बांग्लादेश के दौरे पर गई पाक टीम का इस दौरे में बेहद खराब प्रदर्शन रहा। पाक ने पहले 3 मैचों की वनडे सीरीज गंवा दी, फिर वह एकमात्र ट्वंटी-20 मैच भी बांग्लादेश से हार गया।

विज्ञापन


2 मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान ने बांग्लादेश की दूसरी पारी में 63 रन पर एक विकेट झटक लिए हैं।

मीरपुर में खेले जा रहे मैच में पाक ने मेजबान टीम के सामने जीत के लिए 550 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। पाक को मैच में जीत हासिल करने के लिए अगले 2 दिन में 9 विकेट झटकने होंगे जो उसके लिए मुश्किल नहीं लग रहा।
विज्ञापन


अभी 2 दिन का खेल बाकी है और मैच को ड्रॉ पर खत्म कराने के लिए बांग्लादेश को खासा संघर्ष करना पड़ेगा, पहली पारी में उसकी ओर से जिस तरह की बल्लेबाजी हुई थी उससे यह नहीं लगता कि शेष 9 बल्लेबाज पूरे 2 दिन आराम से निकाल पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी पारी में लड़खड़ा गए थे पाकिस्‍तान के बल्लेबाज

Pakistan very close to win in 2nd test match

इससे पहले दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन बांग्लादेश ने अपने कल के स्कोर 5 विकेट पर 107 रन से आगे खेलना शुरू किया लेकिन पूरी टीम 203 रन बनाकर आउट हो गई। उसकी ओर से पूर्व कप्तान शाकिब अल हसन ने सबसे ज्यादा नाबाद 89 रन बनाए। उनके अलावा ओपनर इमरुल कायेस ने 32 रनों की पारी खेली।

पहले टेस्ट में जमकर रन बनाने वाले बांग्लादेशी बल्लेबाज दूसरे टेस्ट में नहीं चले। पाक के लिए वहाब रियाज और यासिर शाह को 3-3 जबकि जुनैद खान को 2 विकेट मिले। एक सफलता मोहम्मद हफीज को मिली। 11वें नंबर के बल्लेबाज शहादत हुसैन बल्लेबाजी करने नहीं उतरे और उन्हें एबसेंट हर्ट करार दे दिया गया।

पहली पारी के आधार पर पाकिस्तान को 354 रनों की बड़ी बढ़त हासिल हुई लेकिन उन्होंने फॉलोआन कराने के बजाए खुद बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। हालांकि उसकी भी शुरुआत खराब रही और 50 रन से पहले 3 विकेट गिर गए।

मोहम्मद हफीज 0, सामी असलम 8 और पहली पारी में दोहरा शतक लगाने वाले अजहर अली 25 रन बनाकर लौट गए। युनिस खान भी 39 रन बनाकर आउट हो गए। विकेटों के पतन के बीच कप्तान मिस्बाह-उल-हक ने एक छोर संभाले रखा और 82 रनों की पारी खेलकर टीम को ऑलआउट होने से बचा लिया।

वह जब आउट हुए तब पाक का स्कोर 6 विकेट पर 195 रन था और उनके आउट होने के साथ ही पाक ने अपनी दूसरी पारी घोषित कर दी।

पहली पारी के आधार पर 354 रनों से पिछड़ने के बाद बांग्लादेश ने अपनी दूसरी पारी की शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 48 रनों की साझेदारी कर डाली। लेकिन दिन का खेल खत्म होने से 3 ओवर पहले ही कायेस 16 रन बनाकर यासिर शाह की गेंद पर बोल्ड हो गए। इसके बाद दिन का खेल खत्म होने तक ओपनर तमीम इकबाल (नाबाद 32) और मोमिनुल हक (नाबाद 15) ने टीम को और कोई झटका नहीं लगने दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed