फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistan test team coach Jason Gillespie said that Questions should not be raised on any player of the nation

PCB: पाकिस्तान टेस्ट टीम के नए मुख्य कोच गिलेस्पी ने किया खिलाड़ियों का बचाव, बोले- नहीं उठाने चाहिए सवाल

Mon, 08 Jul 2024 08:36 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 08 Jul 2024 08:36 AM IST
सार

गिलेस्पी की तरह ही गैरी कस्टर्न सीमित ओवर के कोच बने थे, लेकिन अपने पहले बड़े टूर्नामेंट में कस्टर्न पाकिस्तान टीम को सफलता हासिल नहीं करा पाए थे।

विज्ञापन
Pakistan test team coach Jason Gillespie said that Questions should not be raised on any player of the nation
पाकिस्तान के नए कोच - फोटो : Social Media/IPL/BCCI

विस्तार

पाकिस्तान की टीम हाल ही में संपन्न हुए टी20 विश्व कप में निराशा प्रदर्शन को छोड़कर आगे की तैयारियों में जुट गई है। पाकिस्तान टेस्ट टीम के नए मुख्य कोच जेसन गिलेस्पी पाकिस्तान पहुंच गए हैं। गिलेस्पी की तरह ही गैरी कस्टर्न सीमित ओवर के कोच बने थे, लेकिन अपने पहले बड़े टूर्नामेंट में कस्टर्न पाकिस्तान टीम को सफलता हासिल नहीं करा पाए थे। गिलेस्पी ने हालांकि, टीम के खिलाड़ियों का बचाव किया, लेकिन साथ ही आगाह भी किया कि वह फिटनेस से किसी भी सूरत में समझौता नहीं करेंगे। 
विज्ञापन

गिलेस्पी ने कहा कि यह साबित करना खिलाड़ियों की जिम्मेदारी होगी कि वे राष्ट्रीय टीम के लिए महत्वपूर्ण क्यों हैं। पाकिस्तान पहुंचने के कुछ देर बाद ही ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज गिलेस्पी ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि एक बार जब खिलाड़ी को राष्ट्रीय टीम के लिए चुना जाता है तो फिर उसकी फिटनेस, कौशल और मानसिक रवैये को लेकर सवाल नहीं उठने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिलेस्पी ने फिटनेस पर दिया जोर 
गिलेस्पी ने कहा, राष्ट्रीय टीम वह जगह नहीं है जहां आप किसी खिलाड़ी के महत्व पर सवाल उठाएं। अगर किसी खिलाड़ी के स्थान को लेकर कोई धारणा है तो उसे अपने प्रदर्शन और रवैये से इसे बदलना होगा। मेरा मंत्र है कि टेस्ट टीम में फिट, मजबूत और सशक्त खिलाड़ी होने चाहिए क्योंकि आधुनिक क्रिकेट में किसी भी प्रारूप में फिटनेस बेहद महत्वपूर्ण होती है।
विज्ञापन

टी20 विश्व कप के ग्रुप चरण से ही बाहर हो गई थी टीम
पाकिस्तान की शुरुआत इस टी20 विश्व कप में अच्छी नहीं रही थी और उसे पहले अमेरिका तथा फिर भारत के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। अमेरिका ने पाकिस्तान को सुपर ओवर में हराया था, जबकि भारत ने न्यूयॉर्क में खेले गए रोमांचक मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी टीम को छह रन से मात दी थी। ग्रुप चरण के शुरुआती दो मैच हारने के कारण पाकिस्तान के लिए आगे बढ़ने के रास्ते बंद हो गए थे और उसका सफर ग्रुप चरण में ही थम गया था। पाकिस्तान की टीम 2009 में चैंपियन बनकर उभरी थी, लेकिन तब से वो अब तक कभी इस टूर्नामेंट का खिताब नहीं जीत सकी है। पाकिस्तान की टीम 10 साल बाद पहली बार टी20 विश्व कप के ग्रुप चरण से बाहर हुई थी।

बाबर आजम की हुई थी आलोचना
पाकिस्तान के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद कप्तान बाबर आजम प्रशंसकों और पूर्व खिलाड़ियों के निशाने पर आ गए थे और उनकी काफी आलोचना हुई थी। पूर्व खिलाड़ी शोएब मलिक ने तो यहां तक कह दिया था कि बाबर इस प्रारूप में किसी शीर्ष टीम की प्लेइंग-11 में जगह बनाने के लायक नहीं हैं। मालूम हो कि बाबर को टी20 विश्व कप से ठीक पहले दोबारा पाकिस्तान टीम का कप्तान बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed