{"_id":"60c43576c31a9a5ad54826b7","slug":"pakistan-super-league-2021-colin-munro-hit-90-runs-against-quetta-gladiators-in-psl-match-at-abu-dhabi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएसएल 2021: कॉलिन मुनरो की आंधी में उड़ा क्वेटा ग्लैडिएटर्स, इस्लामाबाद यूनाइटेड की शानदार जीत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पीएसएल 2021: कॉलिन मुनरो की आंधी में उड़ा क्वेटा ग्लैडिएटर्स, इस्लामाबाद यूनाइटेड की शानदार जीत
Sat, 12 Jun 2021 09:47 AM IST
ओम. प्रकाश
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी
Published by: ओम. प्रकाश
Updated Sat, 12 Jun 2021 09:47 AM IST
सार
अबू धाबी में खेले गए पाकिस्तान सुपर लीग के 18वें मैच में इस्लामाबाद यूनाइटेड ने क्वैटा ग्लैडिएटर्स को 10 विकेट से रौंदा दिया। इस्लामबाद की जीत के हीरो कॉलिन मुनरो रहे उन्होंने 90 रनों की धुंआधार पारी खेली।
विज्ञापन
क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पाकिस्तान सुपर लीग 2021 का 18वां मैच इस्लामाबाद यूनाइटेड और क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच खेला गया। इस मुकाबले में क्वेटा को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। कॉलिन मुनरो ने धुंआधार बल्लेबाजी करते हुए क्वेटा ग्लैडिएटर्स के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ दी। इस्लामाबाग ने ये मुकाबला 10 विकेट से जीता।
विज्ञापन
अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेले गए मैच में इस्लामाबाद यूनाइडेट ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग की। बल्लेबाजी करने उतरी क्वेटा ग्लैडिएटर्स की टीम की शुरूआत खराब रही और पहला विकेट 23 रनों पर धराशायी हो गया। सलामी बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस 5 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद पारी का आगाज करने आए उस्मान खान भी ज्यादा देर नहीं टिके और 14 रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन
जैक वेदराल्ड को अगर छोड़ दिया जाए तो मध्यक्रम में क्वेटा का कोई बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाया। वेदराल्ड ने 43 रनों की पारी खेली। लोअर मिडिल ऑर्डर में आजम खान ने रन गति बढ़ाने की कोशिश की लेकिन वह 26 रनों पर आउट हो गए। इस तरह क्वेटा की टीम निर्धारित 20 ओवर में ऑल आउट होकर 133 रन बना सकी। इस्लामाबाद की ओर से हसन अली, मोहम्मद वसीम और मुहम्मद मूसा ने 2-2 विकेट लिए।
विज्ञापन
जीत के लिए 134 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इस्लामाबाद यूनाइटेड ने आक्रामक शुरुआत की। पारी का आगाज करने आए उस्मान ख्वाजा और कॉलिन मुनरो ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए क्वेटा के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं। मुनरो ने खतरनाक अंदाज में बैटिंग करते हुए 36 गेंदों पर 90 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 12 और 5 छक्के जड़े। दूसरी तरफ उस्मान ख्वाजा भी गेंदबाजों पर हावी रहे। उन्होंने 27 गेंदो पर 40 रनों की पारी खेली।
इन दोनों बल्लेबाजों ने 137 रनों की नाबाद साझेदारी करते हुए इस्लामाबाद यूनाइटेड को जीत तक पहुंचा दिया। इस दौरान क्वेटा ग्लैडिएटर्स के सभी गेंदबाज महंगे साबित हुए। 90 रनों की आतिशी पारी खेलने वाले कॉलिन मुनरो को प्लेयर ऑफ मैच का अवॉर्ड दिया गया।