फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistan's Shaheen Afridi is fit for IND vs PAK match in T20 World Cup Ramiz raja gave Update
WI Inning
70/1 (7 ov)
Shai Hope 10(5)*
John Campbell 45 (28)
IND elected to bowl

T20 WC 2022: भारत के खिलाफ मैच के लिए तैयार है पाकिस्तान का यह घातक गेंदबाज, रमीज राजा से बातचीत में खुलासा

Sat, 08 Oct 2022 08:28 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 08 Oct 2022 08:28 AM IST
सार

एशिया कप में भारत को जसप्रीत बुमराह और पाकिस्तान को शाहीन अफरीदी के बिना खेलना पड़ा था, लेकिन टी20 विश्व कप से पहले पाकिस्तान के लिए अच्छी खबर आई है। 
 

विज्ञापन
Pakistan's Shaheen Afridi is fit for IND vs PAK match in T20 World Cup Ramiz raja gave Update
शाहीन अफरीदी और नसीम शाह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एशिया कप 2022 से ठीक पहले भारत और पाकिस्तान की टीम को बड़ा झटका लगा था। भारत के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल चोट के कारण इस टूर्नामेंट में नहीं खेले थे। वहीं, पाकिस्तान के शाहीन अफरीदी भी चोट की वजह से इस टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं थे। भारत सुपर चार के ग्रुप से आगे नहीं बढ़ पाया था, जबकि पाकिस्तान को फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। एशिया दो सबसे मजबूत टीमें खिताब नहीं जीत सकी थीं। 
विज्ञापन


टी20 विश्व कप में भी भारत के जसप्रीत बुमराह नहीं खेल रहे हैं और यह भारत के लिए बड़ा झटका है, लेकिन पाकिस्तान के लिए अच्छी खबर आई है। शाहीन अफरीदी विश्व कप से ठीक पहले फिट हो गए हैं और भारत के खिलाफ मैच से पहले लय में लौटने के लिए दो अभ्यास मैच खेलना चाहते हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ रमीज राजा ने खुद यह जानकारी दी है। 
विज्ञापन


T20 World Cup: टी20 में ऑस्ट्रेलियाई मैदानों पर टीम इंडिया का बेहतरीन रिकॉर्ड, 12 में से जीत चुके सात मैच
विज्ञापन
विज्ञापन

रमीज राजा ने बताया है कि उन्होंने हाल ही में शाहीन से बात की और शाहीन भारत के खिलाफ मैच के लिए 110 फीसदी फिट हैं। वह अपनी लय हासिल करने के लिए टी20 विश्व कप की शुरुआत से पहले दो अभ्यास मैच खेलना चाहते हैं। 

रमीज ने कहा “शाहीन से मेरी परसों बात हुई थी। वह कह रहे हैं की बड़े अरसे में नहीं हुआ हूं। तो रिकवरी बहुत अच्छी है। डॉक्टर्स ने वीडियो भिजवाई हुई ही। वह 90 प्रतिशत पे हैं। वह समझते हैं वह फिट होंगे और मैच के लिए तैयार होंगे। क्योंकी घुटने की चोट जो होती हैं, वह बड़ी टेक्निकल और नाजुक होती हैं। तो हमारी यह राय थी कि जब तक वह 110 फीसदी फिट ना हो जाएं, हम रिस्क नहीं लेंगे। लेकिन शाहीन कह रहे हैं कि इस वक्त वो 110 फीसदी फिट हैं। और बोले की वो अभ्यास मैच खेलेंगे और इंडिया के लिये बिलकुल तैयार रहूंगा।”

BCCI President: यह चैंपियन खिलाड़ी गांगुली की जगह बन सकता है बीसीसीआई अध्यक्ष, फैसले पर जल्द लग सकती है मुहर

विश्व कप के पहले मैच में पाकिस्तान का सामना 23 अक्टूबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में भारत से होगा। पिछले टी20 विश्व कप में पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हराया था। इस बार टीम इंडिया की कोशिश पिछली हार का बदला लेने की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed