{"_id":"61ee99e25c637d15d625f29a","slug":"pakistan-players-won-3-icc-awards-2021-odi-india-non-babar-azam-virat-kohli-ind-vs-pak","type":"story","status":"publish","title_hn":"ICC Awards 2021: आईसीसी अवॉर्ड्स में पाकिस्तान का दबदबा, भारतीय खिलाड़ी खाली हाथ लौटे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ICC Awards 2021: आईसीसी अवॉर्ड्स में पाकिस्तान का दबदबा, भारतीय खिलाड़ी खाली हाथ लौटे
Mon, 24 Jan 2022 05:51 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 24 Jan 2022 05:51 PM IST
सार
ICC Awards 2021: आईसीसी ने साल 2021 के लिए पुरुष वर्ग में विभिन्न अवार्ड्स की घोषणा कर दी है। सोमवार को जारी विजेताओं की सूची में पाकिस्तान का दबदबा देखने को मिला। दूसरी तरफ भारत की झोली में एक भी पुरस्कार नहीं आया।
विज्ञापन
मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईसीसी ने साल 2021 के लिए पुरुष वर्ग में विभिन्न अवार्ड्स की घोषणा कर दी है। सोमवार को जारी विजेताओं की सूची में पाकिस्तान का दबदबा देखने को मिला। दूसरी तरफ भारत की झोली में एक भी पुरस्कार नहीं आया। साल 2016 के बाद यह पहला मौका है जब भारतीय खिलाड़ी कोई भी पुरस्कार नहीं जीत सके।
विज्ञापन
पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने आईसीसी के तीन पुरस्कारों पर कब्जा किया। कप्तान बाबर आजम को वनडे का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया तो वहीं मोहम्मद रिजवान टी-20 के श्रेष्ठ खिलाड़ी बने। इनके अलावा बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी को क्रिकेटर ऑफ द ईयर का पुरस्कार मिला। यह पहली बार है जब पाकिस्तान ने तीन पुरस्कार अपने नाम किए।
विज्ञापन
वनडे और टी-20 टीम में भारतीय खिलाड़ी को जगह नहीं
आईसीसी की साल 2021 की वनडे और टी-20 टीम में भी किसी भारतीय खिलाड़ी को जगह नहीं मिली। वहीं पाकिस्तान के बाबर आजम दोनों टीम के कप्तान चुने गए।
पाकिस्तान ने जीते सबसे अधिक मुकाबले
2021 की बात करें तो पाकिस्तान सबसे तीनों प्रारूप (टेस्ट, वनडे, टी-20) को मिलाकर सबसे अधिक मैच जीतने वाली टीम रही। उसने 29 मुकाबले जीते। जबकि भारतीय टीम 22 जीत के साथ दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
बदलाव के दौर में टीम इंडिया
भारतीय क्रिकेट में टी-20 वर्ल्ड कप के बाद कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। कोच रवि शास्त्री का कार्यकाल खत्म होने के साथ ही विराट कोहली ने टी-20 और फिर इस साल टेस्ट की कप्तानी भी छोड़ दी जबकि वनडे में बीसीसीआई ने ही उन्हें कप्तानी से हटा दिया। अब रोहित शर्मा सीमित ओवर के कप्तान हैं जबकि टेस्ट में कप्तान चुना जाना है, वहीं राहुल द्रविड़ अब टीम के मुख्य कोच हैं।