{"_id":"5fba2b9e8ebc3ec5ee58d37d","slug":"pakistan-players-to-face-less-restrictions-during-quarantine-in-new-zealand","type":"story","status":"publish","title_hn":"कम पाबंदियों के बीच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी पाकिस्तान, कोरोना नियमों में ढिलाई!","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कम पाबंदियों के बीच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी पाकिस्तान, कोरोना नियमों में ढिलाई!
Sun, 22 Nov 2020 02:43 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sun, 22 Nov 2020 02:43 PM IST
सार
एक बार पृथकवास का समय खत्म हो जाएगा तो एक और परीक्षण किया जाएगा जिसके बाद खिलाड़ी और अधिकारी अपनी मर्जी से कहीं भी आ जा सकेंगे। वहीं इंग्लैंड में खिलाड़ियों के काफी ज्यादा कोविड-19 परीक्षण कराए गए थे और वे लंबे समय तक पृथकवास में भी रहे थे।
विज्ञापन
पाकिस्तान क्रिकेट टीम
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगले महीने टी-20 और टेस्ट श्रृंखला खेलने के लिए सोमवार को न्यूजीलैंड के लिए रवाना होने वाले 50 खिलाड़ियों के पाकिस्तानी दल को साल के शुरू में हुए इंग्लैंड दौरे की तुलना में कम पाबंदियों का सामना करना पड़ेगा। एक रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी गई। हालांकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने खिलाड़ियों और अधिकारियों के साथ उनके परिवारों को जाने की अनुमति नहीं दी है, लेकिन ‘एक्सप्रेस न्यूजपेपर’ की रिपोर्ट के अनुसार इंग्लैंड की तुलना में दौरा करने वाली टीम के लिए कम पाबंदियां होंगी।
विज्ञापन
इस रिपोर्ट में कहा गया कि ऑकलैंड में पहुंचने के बाद पाकिस्तानी दल को 14 दिन के पृथकवास में रहना होगा। पाकिस्तान टीम तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय और दो टेस्ट मैच खेलेगी। न्यूजीलैंड बोर्ड ने कहा कि वह अपनी सरकार से सहयोग के बाद कुछ दर्शकों को अनुमति देने की कोशिश में जुटा है। श्रृंखला टी-20 के साथ 18 दिसंबर से शुरू होगी। शुरूआती पृथकवास में खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ को तीन दिन अकेले रहना होगा और इस दौरान उन्हें किसी भी ग्रुप के व्यक्तियों से मिलने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन