फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: जूते-चप्पल से हो रही पिटाई, अब शर्मिंदगी में पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने उठाया यह कदम

Sat, 12 Oct 2019 09:21 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 12 Oct 2019 09:21 AM IST
विज्ञापन
pakistan players avoid public appearance after loss t20 series against sri lanka
सरफराज अहमद - फोटो : सोशल मीडिया

श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज में पाकिस्तान के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पाकिस्तानी फैंस काफी नाराज हैं। कप्तान सरफराज अहमद को फैंस के गुस्से का शिकार होना पड़ रहा है। पाकिस्तानी क्रिकेट प्रशंसकों ने सरफराज को कप्तानी से हटाने की मांग की है। हार से मायूस एक पाकिस्तानी फैन ने सरफराज की तस्वीर के साथ शर्मनाक हरकत कर डाली।


 

pakistan players avoid public appearance after loss t20 series against sri lanka
Sarfaraz Ahmed - फोटो : social Media

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक पाकिस्तानी क्रिकेट फैन को सरफराज के होर्डिंग को घूंसा मारते और फाड़ते देखा जा सकता है। पाकिस्तानी पत्रकार साज सादिक ने एक वीडियो ट्वीट करते हुए कहा कि श्रीलंका के खिलाफ 3-0 से सीरीज हार के बाद एक प्रशंसक सरफराज अहमद से नाराज हैं।
 

pakistan players avoid public appearance after loss t20 series against sri lanka
sarfaraz ahmed

सादिक ने यह भी बताया कि सरफराज को कप्तान के पद से हटाने के लिए पंजाब विधानसभा में एक प्रस्ताव पेश किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रस्ताव में कहा गया है कि सरफराज अपनी जिम्मेदारी निभाने में विफल रहा है और वह पाकिस्तान का नेतृत्व करने में सक्षम नहीं है और उसे तुरंत कप्तानी से हटा दिया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
pakistan players avoid public appearance after loss t20 series against sri lanka
पाकिस्तान क्रिकेट - फोटो : social media

खबरों के मुताबिक फैन्स के गुस्से से खिलाड़ियों में खौफ है। अब शर्मिंदगी में पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बड़ा कदम उठाते हुए ये फैसला लिया कि वो फिलहाल किसी सार्वजनिक स्थल या समारोह में शिरकत नहीं करेंगे। खिलाड़ियों के खौफ का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम से ज्यादातर खिलाड़ी अलग-अलग होटलों में पहुंचे और यहीं रुके। कुछ खिलाड़ी अब भी होटलों में हैं।

विज्ञापन
pakistan players avoid public appearance after loss t20 series against sri lanka
सरफराज अहमद - फोटो : social Media

बता दें कि यह पहला मौका नहीं है, जब पाकिस्तानी कप्तान सरफराज अहमद को इस तरह फैंस के गुस्से का सामना करना पड़ा हो, विश्व कप 2019 के दौरान भी चिर प्रतिद्वंद्वी भारत से हार के बाद एक वीडियो वायरल हुआ था, जहां मॉल में घुम रहे एक फैन ने सेल्फी लेने के बहाने पाक कप्तान की तुलना सुअर से करते हुए उनके मोटापे का मजाक उड़ाया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed