श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज में पाकिस्तान के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पाकिस्तानी फैंस काफी नाराज हैं। कप्तान सरफराज अहमद को फैंस के गुस्से का शिकार होना पड़ रहा है। पाकिस्तानी क्रिकेट प्रशंसकों ने सरफराज को कप्तानी से हटाने की मांग की है। हार से मायूस एक पाकिस्तानी फैन ने सरफराज की तस्वीर के साथ शर्मनाक हरकत कर डाली।
VIDEO: जूते-चप्पल से हो रही पिटाई, अब शर्मिंदगी में पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने उठाया यह कदम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक पाकिस्तानी क्रिकेट फैन को सरफराज के होर्डिंग को घूंसा मारते और फाड़ते देखा जा सकता है। पाकिस्तानी पत्रकार साज सादिक ने एक वीडियो ट्वीट करते हुए कहा कि श्रीलंका के खिलाफ 3-0 से सीरीज हार के बाद एक प्रशंसक सरफराज अहमद से नाराज हैं।
A fan not happy with Sarfaraz Ahmed after the 3-0 loss to Sri Lanka #PAKvSL #Cricket pic.twitter.com/S6Biri8z4f
सादिक ने यह भी बताया कि सरफराज को कप्तान के पद से हटाने के लिए पंजाब विधानसभा में एक प्रस्ताव पेश किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रस्ताव में कहा गया है कि सरफराज अपनी जिम्मेदारी निभाने में विफल रहा है और वह पाकिस्तान का नेतृत्व करने में सक्षम नहीं है और उसे तुरंत कप्तानी से हटा दिया जाना चाहिए।
खबरों के मुताबिक फैन्स के गुस्से से खिलाड़ियों में खौफ है। अब शर्मिंदगी में पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बड़ा कदम उठाते हुए ये फैसला लिया कि वो फिलहाल किसी सार्वजनिक स्थल या समारोह में शिरकत नहीं करेंगे। खिलाड़ियों के खौफ का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम से ज्यादातर खिलाड़ी अलग-अलग होटलों में पहुंचे और यहीं रुके। कुछ खिलाड़ी अब भी होटलों में हैं।
बता दें कि यह पहला मौका नहीं है, जब पाकिस्तानी कप्तान सरफराज अहमद को इस तरह फैंस के गुस्से का सामना करना पड़ा हो, विश्व कप 2019 के दौरान भी चिर प्रतिद्वंद्वी भारत से हार के बाद एक वीडियो वायरल हुआ था, जहां मॉल में घुम रहे एक फैन ने सेल्फी लेने के बहाने पाक कप्तान की तुलना सुअर से करते हुए उनके मोटापे का मजाक उड़ाया था।