फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistan PCB re-appoints former captain Inzamam ul Haq as chief selector will select team for World Cup 2023

Pakistan: पीसीबी ने पूर्व कप्तान इंजमाम को फिर बनाया मुख्य चयनकर्ता, विश्व कप के लिए करेंगे टीम का चयन

Mon, 07 Aug 2023 10:04 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Mon, 07 Aug 2023 10:04 PM IST
सार

इंजमाम के नाम 378 वनडे में 11739 रन हैं। इसमें दस शतक और 83 अर्धशतक हैं। इंजमाम मुख्य चयनकर्ता के रूप में हारून रशीद की जगह लेंगे, जिन्होंने पिछले हफ्ते पद छोड़ा है।

विज्ञापन
Pakistan PCB re-appoints former captain Inzamam ul Haq as chief selector will select team for World Cup 2023
इंजमाम उल हक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सोमवार को पूर्व कप्तान 53 वर्षीय इंजमाम उल हक को फिर से चयन समिति का प्रमुख बना दिया है। इससे पहले उन्होंने 2016 और 2019 के बीच दायित्व संभाला था। इंजमाम 1992 की विश्व चैंपियन टीम के सदस्य रहे हैं, उन्होंने पिछले हफ्ते अपनी मंजूरी बोर्ड को भेज दी है। इंजमाम ने 120 टेस्ट मैचों में 8830 रन बनाए हैं जिसमें 25 शतक हैं।
विज्ञापन


इंजमाम के नाम 378 वनडे में 11739 रन हैं। इसमें दस शतक और 83 अर्धशतक हैं। इंजमाम मुख्य चयनकर्ता के रूप में हारून रशीद की जगह लेंगे, जिन्होंने पिछले हफ्ते पद छोड़ा है। हक के सामने पहली बड़ी जिम्मेदारी भारत में अक्तूबर-नवंबर में होने वाले वनडे विश्वकप के लिए टीम चुनना रहेगी। 2019 के विश्वकप में भी हक की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने टीम चुनी थी।
विज्ञापन


पाकिस्तानी टीम को मिली विश्व कप के लिए भारत आने की अनुमति
बता दें कि पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने आईसीसी विश्व कप 2023 के लिए अपनी क्रिकेट टीम को भारत की यात्रा के लिए हरी झंडी दे दी है। पाकिस्तान का मानना है कि भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों की स्थिति उसके अंतरराष्ट्रीय खेल-संबंधी दायित्वों को पूरा करने के रास्ते में नहीं आनी चाहिए। बाबर आजम की टीम टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत छह अक्तूबर को नीदरलैंड के खिलाफ हैदराबाद में करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान सरकार ने कहा कि वह खेल को राजनीति के साथ नहीं जोड़ना चाहती है। इन्हीं चीजों को देखते हुए उसने अपनी टीम को विश्व कप में हिस्सा लेने के लिए अनुमति दी है। पाकिस्तानी टीम 2016 के बाद किसी टूर्नामेंट के लिए भारत आएगी। पिछली बार टी20 विश्व कप में उसने भाग लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed