फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: शाहिद अफरीदी की बेटी से निकाह करेगा यह पाकिस्तानी पेसर, जल्द होगी सगाई

Mon, 08 Mar 2021 12:45 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 08 Mar 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Pakistan pacer Shaheen Shah Afridi to get engaged to Shahid Afridis daughter
अपनी पत्नी के साथ शाहिद अफरीदी और युवा खिलाड़ी शाहीन - फोटो : सोशल मीडिया

दो पाकिस्तानी क्रिकेटर्स जल्द ही रिश्तेदार बन सकते हैं। मौजूदा टीम के पेसर शाहीन अफरीदी पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी के दामाद बनने वाले हैं। दोनों परिवार के बीच बातचीत जारी है। पाकिस्तानी मीडिया में सुबह से ही खबरें आम थी कि शाहिद अफरीदी की सबसे बड़ी बेटी अक्सा और शाहीन शाह अफरीदी की सगाई होने वाली है।


 

Pakistan pacer Shaheen Shah Afridi to get engaged to Shahid Afridis daughter
अपनी बेटी के साथ शाहिद अफरीदी और दूसरी ओर शाहीन - फोटो : ट्विटर

शाम होते-होते महान ऑलराउंडर ने खुद इस खबर पर मुहर लगा दी। अफरीदी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'शाहीन के परिवार ने मेरी बेटी का रिश्ता मांगा है। दोनों परिवार संपर्क में है। जोड़ियां जन्नत में बनती हैं। यदि अल्लाह ने चाहा तो दोनों मिलेंगे। मेरी शुभकामनाएं शाहीन के साथ हैं वह मैदान पर लगातार अच्छा करें।'

 
Pakistan pacer Shaheen Shah Afridi to get engaged to Shahid Afridis daughter
शाहिद अफरीदी की बेटी और शाहीन - फोटो : ट्विटर

शाहीन अफरीदी के पिता अयाज खान ने भी प्रस्ताव भेजने की बात को स्वीकारा। उन्होंने कहा कि, 'अपने बेटे के लिए प्रस्ताव भेजा था और इसे शाहिद अफरीदी के परिवार वालों ने स्वीकार कर लिया है। ऐसे में शाहीन और अक्सा की सगाई होने जा रही है।' हालांकि, सगाई दो साल के अंदर होगी, क्योंकि अक्सा अभी अपनी पढ़ाई पूरी कर रही हैं। दिलचस्प बात है कि दोनों ही महज 20 साल के हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pakistan pacer Shaheen Shah Afridi to get engaged to Shahid Afridis daughter
शाहिद अफरीदी की बेटी और शाहीन - फोटो : ट्विटर

कल से ही सोशल मीडिया पर दोनों परिवारों को बधाई दी जा रही है।
 



कुछ लोग मजे भी ले रहे।
 

विज्ञापन
Pakistan pacer Shaheen Shah Afridi to get engaged to Shahid Afridis daughter
शाहीन शाह अफरीदी - फोटो : सोशल मीडिया

2018 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले शाहीन अफरीदी ने थोड़े से समय में ही टीम में स्थायी जगह बना ली है। वह तीनों फॉर्मेट में पाकिस्तानी टीम के लिए तेज गेंदबाजी करते हैं। 2019 विश्व कप में भी टीम का हिस्सा थे। दूसरी ओर अक्सा पांच बहनों में सबसे बड़ी हैं। फरवरी 2020 में शाहिद अफरीदी पांचवीं दफे पिता बने थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed