पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी की बेटी की सगाई उनकी राष्ट्रीय टीम के मौजूदा तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी से होगी। अफरीदी ने रविवार को इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि शाहीन के परिवार ने औपचारिक तौर पर उनकी बेटी से शादी के लिए संपर्क किया था। शाहिद ने ट्वीट भी किया, जिसपर उनके होने वाले दामाद का जवाब अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।
जोड़ियां जन्नत में बनती हैं: शाहीन ने होने वाले ससुर शाहिद अफरीदी के ट्वीट पर क्या कहा?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महान ऑलराउंडर के ट्वीट पर रीट्वीट करते हुए शाहिन अफरीदी ने कहा, 'अल हमदुल्लाह, लाला आपकी दुआओं के लिए शुक्रिया, अल्लाह सभी के लिए चीजों को आसान बना सकता है। आप संपूर्ण राष्ट्र के गौरव हैं।'
Alhumdulillah. Thanks Lala for your prayers. May Allah SWT make things easier for everyone. You are the pride of entire nation. https://t.co/xfQYnb0ONZ
दरअसल, पाकिस्तानी मीडिया में रविवार सुबह से ही खबरें आम थी कि शाहिद अफरीदी की सबसे बड़ी बेटी अक्सा और शाहीन शाह अफरीदी की सगाई होने वाली है। शाम होते-होते शाहिद अफरीदी ने खुद इस खबर पर मुहर लगाई, उन्होंने ट्वीट किया था, 'शाहीन के परिवार ने मेरी बेटी का रिश्ता मांगा है। दोनों परिवार संपर्क में है। जोड़ियां जन्नत में बनती हैं। यदि अल्लाह ने चाहा तो दोनों मिलेंगे। मेरी शुभकामनाएं शाहीन के साथ हैं वह मैदान पर लगातार अच्छा करें।
Shaheen's family approached my family for my daughter. Both families are in touch, matches are made in heaven, if Allah wills this match will be made too. My prayers are with Shaheen for his continued success on and off the field.
शाहीन अफरीदी के पिता अयाज खान ने भी प्रस्ताव भेजने की बात को स्वीकारा। उन्होंने कहा कि, 'अपने बेटे के लिए प्रस्ताव भेजा था और इसे शाहिद अफरीदी के परिवार वालों ने स्वीकार कर लिया है। ऐसे में शाहीन और अक्सा की सगाई होने जा रही है।' हालांकि, सगाई दो साल के अंदर होगी, क्योंकि अक्सा अभी अपनी पढ़ाई पूरी कर रही हैं। दिलचस्प बात है कि दोनों ही महज 20 साल के हैं।
कल से ही सोशल मीडिया पर दोनों परिवारों को बधाई दी जा रही है। इस बीच बॉलीवुड फिल्म दुल्हे राजा का एक गाना भी जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल, पीएसएल के एक मैच में शाहीन शाह को उनके होने वाले ससुर छक्का मारते हैं, लेकिन अगली ही गेंद पर सीनियर अफरीदी बोल्ड हो जाते हैं। इस वाकये पर सुनो ससुर जी गाना एडिट करके सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है।
sound on🔊#ShaheenAfridi #ShahidAfridi pic.twitter.com/ExRtP43UEx