फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistan or UAE where will the opening ceremony of Champions Trophy be held Will Rohit Sharma attend

Champions Trophy: पाकिस्तान या यूएई..कहां होगा चैंपियंस ट्रॉफी का उद्घाटन समारोह? क्या शामिल होंगे रोहित शर्मा

Wed, 15 Jan 2025 08:36 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 15 Jan 2025 08:36 PM IST
सार

सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान नहीं जा रही भारतीय टीम अपने मैच दुबई में खेलेगी। भारत को 20 फरवरी को बांग्लादेश से पहला मैच खेलना है जबकि 23 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जाएगा।

विज्ञापन
Pakistan or UAE where will the opening ceremony of Champions Trophy be held Will Rohit Sharma attend
रोहित शर्मा - फोटो : ICC

विस्तार

अगले महीने हाइब्रिड मॉडल में होने जा रही चैंपियंस ट्रॉफी के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। इस टूर्नामेंट में कुल आठ टीमें भाग लेंगी। भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है। दोनों देशों ने अब तक आगामी टूर्नामेंट के लिए टीम का एलान नहीं किया है जबकि छह टीमों की घोषणा हो चुकी है। इस बीच चैंपियंस ट्रॉफी के उद्घाटन समारोह को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन

कब और कहां होगा उद्घाटन समारोह?
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, 19 फरवरी से शुरू होने जा रही चैंपियंस ट्रॉफी का उद्घाटन समारोह 16 या 17 फरवरी को होगा। वहीं, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को उम्मीद है कि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। पीसीबी से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि उसे कप्तानों के फोटो शूट और टूर्नामेंट से पहले प्रेस कांफ्रेंस के कार्यक्रम के लिए आईसीसी से सूचना का इंतजार है। हालांकि, अब तक उद्घाटन समारोह के वेन्यू को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

23 फरवरी को खेला जाएगा भारत और पाकिस्तान मैच
सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान नहीं जा रही भारतीय टीम अपने मैच दुबई में खेलेगी। भारत को 20 फरवरी को बांग्लादेश से पहला मैच खेलना है जबकि 23 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जाएगा। सभी टीमों को ग्रुप ए और ग्रुप बी में बांटा गया है।
विज्ञापन

पीसीबी ने आईसीसी के सामने रखी ये मांग
इसके अलावा सूत्र ने कहा कि पीसीबी को सभी कप्तानों, खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों के वीजा के लिए सरकार से मंजूरी मिल गई है। उन्होंने कहा, इसमें रोहित या अन्य कोई भी भारतीय खिलाड़ी या अधिकारी शामिल है। एक अन्य सूत्र ने कहा कि पीसीबी ने आईसीसी से साफ तौर पर कहा है कि उद्घाटन समारोह पाकिस्तान में होगा। सूत्र ने कहा, यह आम प्रोटोकॉल है कि पहला मैच 19 फरवरी को है तो उद्घाटन समारोह 16 या 17 को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed