फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   pakistan media says defeate to india due to unhappiness with captain sarfaraz ahmed

World Cup 2019: पाकिस्तानी टीम में पड़ गई फूट, भारत से हारते ही खुलने लगे राज

Tue, 18 Jun 2019 07:01 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Tue, 18 Jun 2019 07:01 PM IST
विज्ञापन
pakistan media says defeate to india due to unhappiness with captain sarfaraz ahmed
पाकिस्तान क्रिकेट टीम - फोटो : social media

आईसीसी वर्ल्ड कप में भारत के हाथों मैच में पाकिस्तान की शर्मनाक हार के लिए स्थानीय मीडिया ने खिलाड़ियों के बीच आपसी मतभेदों और कप्तान सरफराज अहमद से नाखुशी को जिम्मेदार ठहराया है।

विज्ञापन


पाकिस्तानी क्रिकेट जगत के लिए भारत से कहीं भी मिलने वाली हार को पचाना मुश्किल होता है। मैनचेस्टर में मिली हार के बाद मीडिया अब हार के कारणों की पड़ताल में जुट गया है।

विज्ञापन

'समा' न्यूज चैनल ने कहा कि आउट होने के बाद सरफराज ने कथित तौर पर आपा खो दिया और इमाद वसीम तथा इमाम उल हक समेत खिलाड़ियों पर उनके खिलाफ गुटबाजी करने का आरोप लगाया। 'दुनिया' समाचार चैनल ने कहा कि टीम में दो गुट हैं जिनमें एक मोहम्मद आमिर का और दूसरा इमाद का है।

ऑस्ट्रेलिया से मिली हार के बाद एक मशहूर अभिनेता और क्रिकेटप्रेमी ने सोशल मीडिया पर मौखिक संदेश जारी करके शोएब मलिक, इमाम और बाबर आजम पर सरफराज के खिलाफ गुट खड़ा करने का आरोप लगाया ।

पीटीआई ने जब दो खिलाड़ियों से संपर्क किया तो उन्होंने गुटबाजी से इनकार किया लेकिन कहा कि सरफराज काफी नाराज होकर ड्रेसिंग रूम में आये थे और अपना गुस्सा कुछ खिलाड़ियों पर निकाला। एक खिलाड़ी ने कहा, 'लेकिन वह हताशा की वजह से था। उन्होंने किसी पर आरोप नहीं लगाया या गुटबाजी की बात नहीं की। उन्होंने यह जरूर कहा कि खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करना चाहिए।'

पूर्व कप्तान मोईन खान ने कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का फर्ज है कि वह अपने प्रबंधन का साथ दे। उन्होंने कहा, 'बड़े मैच हारने पर ड्रेसिंग रूम में मतभेदों की बात हमेशा होती है। ऑस्ट्रेलिया और भारत के खिलाफ गलतियां हुई लेकिन वह सरफराज के साथ है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed