फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistan hit sixes for the First time in Powerplay in ODI WC 2023 Match Against Afghanistan Abdullah Shafique

ODI WC 2023: पांच मैच में पहली बार पाकिस्तान ने पावरप्ले में लगाया छक्के; 50 ओवरों में सिर्फ दो बार किया ऐसा

Mon, 23 Oct 2023 07:08 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 23 Oct 2023 07:08 PM IST
सार

पाकिस्तान के लिए वनडे विश्व कप 2023 कुछ खास नहीं रहा है। खासकर पाकिस्तान की बल्लेबाजी चिंता का विषय रही है। अपने शुरुआती चार मैच में यह टीम पावरप्ले में कोई छक्का नहीं लगा सकी। 
 

विज्ञापन
Pakistan hit sixes for the First time in Powerplay in ODI WC 2023 Match Against Afghanistan Abdullah Shafique
अब्दुल्लाह शफीक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वनडे विश्व कप 2023 में पाकिस्तान की टीम ने आखिरकार पावरप्ले में छक्का लगा दिया है। पांच मैच में पावरप्ले में 50 ओवर खेलने के बाद यह टीम सिर्फ दो छक्के लगा पाई है। हालांकि, बीच के ओवरों में और अंत के ओवरों में पाकिस्तान की टीम छक्के लगाने के मामले में ज्यादा पीछे नहीं है, लेकिन पावरप्ले में यह टीम बड़े छक्के लगाने में काफी पीछे है। 
विज्ञापन


पाकिस्तान और अफगानिस्तान के मैच में पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज अबदुल्लाह शफीक ने दो छक्के लगाए। वह इस विश्व कप में पाकिस्तान के लिए पावरप्ले में छक्के लगाने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं।
विज्ञापन


सोमवार तक विश्व कप 2023 में पाकिस्तान एकमात्र टीम थी, जिसने पहले 10 ओवरों में एक भी छक्का नहीं लगाया था। भारत 46 छक्कों के साथ इस सूची में शीर्ष पर है, जिनमें से 35 उसके सलामी बल्लेबाज और कप्तान रोहित शर्मा ने लगाए हैं। पाकिस्तान के बल्लेबाज पावरप्ले में 1169 गेंदों में छक्का नहीं लगा पाए थे। इसके बाद अब्दुल्ला शफीक ने पांचवें ओवर में नवीन-उल-हक की शॉर्ट गेंद को मिड विकेट पर पुल के जरिए छक्का लगाया। इसके बाद आठवें ओवर में स्पिनर मुजीब उर रहमान के खिलाफ उन्होंने लॉन्ग-ऑफ बाउंड्री पर छक्का लगाया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by ICC (@icc)



इमाम-उल-हक से अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले पाकिस्तान के बल्लेबाजों द्वारा पहले पावरप्ले में छक्के नहीं मारने के बारे में पूछा गया था और सलामी बल्लेबाज ने कहा "शायद हम अधिक प्रोटीन खाना चाहते हैं और उतना कार्बोहाइड्रेट नहीं, लेकिन यह सिर्फ इतना है कि हम इसके बारे में बात नहीं करना चाहते हैं। यह सिर्फ इतना है कि हम वास्तव में इसे महसूस नहीं करते हैं अगर हम छह या चार नहीं मार रहे हैं, यह सिर्फ इतना है कि हम टीम के लिए क्या कर रहे हैं?" 


यह पाकिस्तान के दोनों सलामी बल्लेबाजों की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया थी क्योंकि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने अच्छे प्रदर्शन को जारी रखा। इमाम और अब्दुल्लाह दोनों ने बेंगलुरु में 368 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान के लिए अर्द्धशतक जमाए, लेकिन वे इसे जारी नहीं रख पाए और बड़ी पारी नहीं खेल पाए।

पाकिस्तान ने अपनी प्लेइंग 11 में केवल एक बदलाव किया और मोहम्मद नवाज की जगह उप-कप्तान शादाब खान को वापस लाया, जो बीमारी के कारण नहीं खेल पाए थे। दूसरी ओर, अफगानिस्तान ने बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर नूर अहमद को लाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed