{"_id":"5dd924538ebc3e54e406b6fa","slug":"pakistan-emerging-team-defeat-bangladesh-and-won-under-23-asia-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान इमर्जिंग टीम ने बांग्लादेश को हरा जीता एशिया कप का खिताब","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पाकिस्तान इमर्जिंग टीम ने बांग्लादेश को हरा जीता एशिया कप का खिताब
Sat, 23 Nov 2019 05:51 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sat, 23 Nov 2019 05:51 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान इमर्जिंग टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान इमर्जिंग अंडर 23 टीम ने बांग्लादेश को हराकर इमर्जिंग एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया। पाकिस्तान इमर्जिंग ने बांग्लादेशी इमर्जिंग को 77 रन से मात दी है। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाक की टीम ने 50 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 301 रन बनाए। रोहल नजीर ने शानदार 113 रन की पारी खेली, वहीं इमरान रफिक ने भी 62 रन बनाए।
विज्ञापन
लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम की शरुआत खराब रही और उसे पहला झटका 23 रन रे स्कोर पर लगा। बांग्लादेश की पूरी टीम 43.3 ओवर में 224 रन पर ऑलआउट हो गई। बांग्लादेश की ओर से नजिमऊल हुसैन ने 46 और अफिफ ने 49 रन बनाए। पाकिस्तान ओर से मोहम्मद हनसैन ने तीन, साह ने दो सैफ बदर ने भी दो विकेट चटकाए। गुल, उमर और आमद के खाते में एक विकेट गए।
विज्ञापन