फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   pakistan door to defeat against south africa

द. अफ्रीका के खिलाफ हार की कगार पर पाक

Sun, 03 Feb 2013 10:15 PM IST
जोहानिसबर्ग/एजेंसी
जोहानिसबर्ग/एजेंसी Updated Sun, 03 Feb 2013 10:15 PM IST
विज्ञापन
pakistan door to defeat against south africa

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान टीम हार के कगार पर खड़ी है। मैच के तीसरे दिन खेल खत्म होने तक पाकिस्तान ने दूसरी पारी में चार विकेट खोकर 183 रन बना लिए थे। क्रीज पर मिस्बाह-उल-हक (44) और असद शफीक (53) मौजूद हैं। दूसरी पारी में नासिर जमशेद 46 रन बनाकर आउट हुए।

विज्ञापन


इससे पहले मेजबान दक्षिण अफ्रीका ने एबी डीविलियर्स के नाबाद शतक की बदौलत दूसरी पारी तीन विकेट पर 275 रन बनाकर घोषित कर दी। पहली पारी में मिली 204 रन की बढ़त के आधार पर दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान के सामने 480 रन का विशाल लक्ष्य रखा।
विज्ञापन


डीविलियर्स ने 117 गेंद में 11 चौकों के साथ 103 रन की पारी खेलकर कैरियर का 15वां शतक जड़ा। पहली पारी में दक्षिण अफ्रीका ने 253 बनाए थे। वहीं पाकिस्तान की पूरी टीम महज 49 रन पर सिमट गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed