फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistan cricketers to remain in bio secure environment for up to three months amid covid pandemic

कोरोना के बीच स्टेडियम में रहेगी पाकिस्तानी क्रिकेट टीम, जैविक वातावरण रखेगा सुरक्षित

Thu, 21 May 2020 01:30 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 21 May 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
Pakistan cricketers to remain in bio secure environment for up to three months amid covid pandemic
पाकिस्तान क्रिकेट टीम - फोटो : ट्विटर

इंग्लैंड दौरे पर जाने वाली पाकिस्तानी क्रिकेट टीम अगले तीन महीने तक जैव सुरक्षित वातावरण में रहेगी। इसकी शुरुआत अगले महीने के शुरू में लाहौर में अभ्यास से होगी और यह अगस्त में इंग्लैंड के दौरे की समाप्ति तक बरकरार रहेगा।

विज्ञापन


ईएसपीएनक्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार टेस्ट और सीमित ओवरों के विशेषज्ञ क्रिकेटर जून के पहले सप्ताह में नेशनल क्रिकेट अकादमी में शुरू करेंगे और इस दौरान बगल में स्थित गद्दाफी स्टेडियम में रहेंगे।
विज्ञापन


खिलाड़ियों के लिए रहने, खाने और ठहरने की व्यवस्था एनसीए और गद्दाफी स्टेडियम में की जाएगी। पाकिस्तान को इंग्लैंड में तीन टेस्ट और तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सीईओ वसीम खान ने कहा कि अगर कोई खिलाड़ी असहज महसूस करता है तो उसके पास दौरे से हटने का विकल्प रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'ऐसा लगता है कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम को तीन महीने तक कड़े जैव सुरक्षित वातावरण में रहना होगा।'  खान ने कहा, 'खिलाड़ियों को अगर तब भी लगता है कि वे व्यवस्थाओं से संतुष्ट नहीं हैं तो उनके पास अपना नाम वापस लेने का विकल्प रहेगा। विस्तृत जानकारी आगे उपलब्ध कराई जाएगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed