फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistan Cricket: Najam Sethi pulls out of race to be next PCB chairman due to this reason

पाकिस्तान क्रिकेट में बवाल: छह महीने में ही पद छोड़ेंगे नजम सेठी! अगले PCB चीफ की रेस से भी खुद को किया बाहर

Tue, 20 Jun 2023 11:01 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 20 Jun 2023 11:01 AM IST
सार

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अंतरिम प्रमुख नजम सेठी ने मंगलवार को कहा कि वह पीसीबी के अगले अध्यक्ष की दौड़ से हटने के बाद इस बोर्ड में स्थायी पद की तलाश नहीं करेंगे।पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अंतरिम प्रमुख नजम सेठी ने मंगलवार को कहा कि वह पीसीबी के अगले अध्यक्ष की दौड़ से हटने के बाद इस बोर्ड में स्थायी पद की तलाश नहीं करेंगे।

विज्ञापन
Pakistan Cricket: Najam Sethi pulls out of race to be next PCB chairman due to this reason
नजम सेठी

विस्तार

एशिया कप और वनडे वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान क्रिकेट में बवाल मच गया है। पीसीबी अध्यक्ष नजम सेठी ने एक ट्वीट कर पाकिस्तान क्रिकेट की परेशानियां बढ़ा दी हैं। दरअसल, नजम सेठी ने खुद को अगले पीसीबी अध्यक्ष की रेस से बाहर कर लिया है। ऐसे में छह महीने में ही वह अब इस पद से हट जाएंगे। नजम सेठी रमीज राजा को हटाकर पीसीबी के अंतरिम अध्यक्ष बने थे। 
विज्ञापन

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अंतरिम प्रमुख नजम सेठी ने मंगलवार को कहा कि वह पीसीबी के अगले अध्यक्ष की दौड़ से हटने के बाद इस बोर्ड में स्थायी पद की तलाश नहीं करेंगे। सेठी ने कहा कि वह देश के शीर्ष राजनीतिक नेताओं - पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष आसिफ जरदारी और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के बीच "विवाद का विषय" नहीं बनना चाहते।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस घोषणा से जका अशरफ के फिर से पीसीबी चेयरमैन बनने का रास्ता साफ हो गया है। देर रात किए गए ट्वीट में सेठी ने कहा, "सभी को सलाम! मैं आसिफ जरदारी और शहबाज शरीफ के बीच विवाद की जड़ नहीं बनना चाहता। इस तरह की अस्थिरता और अनिश्चितता पीसीबी के लिए अच्छी नहीं है। इन परिस्थितियों में मैं पीसीबी की अध्यक्षता उम्मीदवार नहीं हूं। सभी हितधारकों को शुभकामनाएं।"
विज्ञापन

इस घटनाक्रम का आगामी एशिया कप और आईसीसी विश्व कप पर प्रभाव पड़ सकता है। पीसीबी को हाल के दिनों में राजनीति की वजह से काफी परेशानियां झेलनी पड़ी हैं। केंद्र में सत्तारूढ़ गठबंधन सरकार में दोनों पार्टियां - पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी - पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में अपने नामितों को चाहती थीं।

पीपीपी जका अशरफ को अध्यक्ष बनाने पर इसलिए जोर दे रही है क्योंकि उनका मानना है कि नजम सेठी को पीसीबी मामलों को चलाने और नए चुनाव कराने और 2014 के संविधान को बहाल करने के लिए क्रिकेट मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष के रूप में लाया गया था। उन्होंने कहा कि अगर वह चुनाव लड़ते हैं तो यह हितों का टकराव होगा, जबकि शाहबाज शरीफ ने संकेत दिया था कि नजम सेठी अपने पद पर जारी रहेंगे।

पीएमएल एन से ताल्लुक रखने वाले शरीफ ने वास्तव में हाल ही में सेठी के साथ दो बार बैठकें कीं, जिसमें संकेत दिया गया कि अध्यक्ष के चुनाव के लिए जाका को प्रीमियर द्वारा नामित नहीं किया जाएगा। विडंबना यह है कि सेठी और जका दोनों को 2013/14 में पीसीबी के अध्यक्ष पद के लिए अदालत में भी आमने-सामने आए थे। तब दोनों को उनकी पार्टियों द्वारा समर्थित किया गया था और अंततः सेठी ने लड़ाई जीत ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed