फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistan Cricket: Mohammad Amir departure for Ireland for T20 series may be delayed due to visa issues

Pakistan Cricket: मैच फिक्सिंग में फंस चुके आमिर फिर मुश्किलों में, इस बार वीजा से जुड़ा है विवाद, जानें

Mon, 06 May 2024 10:32 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 06 May 2024 10:32 PM IST
सार

पाकिस्तान को आयरलैंड के खिलाफ पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय 10 मई को खेलना है। टीम इंग्लैंड के खिलाफ भी चार मैच खेलेगी। आमिर हाल ही में अंतरराष्ट्रीय संन्यास से वापसी करते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज में खेले थे।

विज्ञापन
Pakistan Cricket: Mohammad Amir departure for Ireland for T20 series may be delayed due to visa issues
मोहम्मद आमिर - फोटो : ICC

विस्तार

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर वीजा मुद्दों के कारण मंगलवार सुबह राष्ट्रीय टीम के बाकी सदस्यों के साथ तीन मैच की टी-20 सीरीज के लिए आयरलैंड रवाना नहीं हो पाएंगे। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के एक विश्वस्त सूत्र ने कहा कि टीम के बाकी सदस्यों को आयरलैंड का वीजा मिल गया है लेकिन 2010 स्पॉट फिक्सिंग प्रकरण में जेल की सजा काटने के कारण आमिर के वीजा में विलंब हो रहा है।
विज्ञापन


सूत्र ने कहा, '2010 के स्पॉट फिक्सिंग मामले और इसके बाद जेल की सजा और प्रतिबंध के कारण अब भी उन्हें वीजा जारी करने की प्रक्रिया चल रही है।' सूत्र ने कहा कि पीसीबी को 2018 में भी इसी तरह की स्थिति का सामना करना पड़ा था जब पाकिस्तान आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरे पर गया था।
विज्ञापन


आमिर को तब बाद में वीजा जारी किया गया था। सूत्र ने कहा कि हर समय आमिर के अतीत के बारे में मीडिया में लाना उचित नहीं है। सूत्र ने सवाल किया- क्या आमिर ने 2018 में पाकिस्तान टीम के साथ आयरलैंड और इंग्लैंड का दौरा नहीं किया था? उन्होंने कहा, 'हमें उम्मीद है कि उन्हें एक या दो दिन में वीजा मिल जाएगा और वह बाद में टीम से जुड़ सकते हैं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान को आयरलैंड के खिलाफ पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय 10 मई को खेलना है। टीम इंग्लैंड के खिलाफ भी चार मैच खेलेगी। आमिर हाल ही में अंतरराष्ट्रीय संन्यास से वापसी करते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज में खेले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed