{"_id":"68c7c263c36d12d77407849e","slug":"pakistan-cricket-heading-towards-hockey-like-collapse-kamran-akmal-slams-system-after-india-defeat-2025-09-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs PAK: 'पाकिस्तान क्रिकेट टीम का पतन हॉकी टीम जैसा...', भारत से हार के बाद अपनी टीम पर बिफरे कामरान अकमल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs PAK: 'पाकिस्तान क्रिकेट टीम का पतन हॉकी टीम जैसा...', भारत से हार के बाद अपनी टीम पर बिफरे कामरान अकमल
Mon, 15 Sep 2025 01:08 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 15 Sep 2025 01:08 PM IST
सार
अकमल ने टेलिकॉम एशिया डॉट नेट से बात करते हुए कहा, 'पाकिस्तान क्रिकेट अब हॉकी की राह पर चल पड़ा है। यह सब बहुत सोच-समझकर हो रहा है। पाकिस्तान क्रिकेट को नीचे खींचा जा रहा है।'
विज्ञापन
कामरान अकमल ने आलोचना की थी
- फोटो : ANI/Instagram
विस्तार
टी20 एशिया कप 2025 के ग्रुप ए मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को सात विकेट से हराकर एकतरफा जीत दर्ज की। दुबई में खेले गए इस मैच में पाकिस्तान की टीम किसी भी विभाग में भारत के सामने टिक नहीं सकी। इस निराशाजनक प्रदर्शन पर पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट की तुलना देश के गिरते हुए हॉकी स्तर से की। अकमल ने टेलिकॉम एशिया डॉट नेट से बात करते हुए कहा, 'पाकिस्तान क्रिकेट अब हॉकी की राह पर चल पड़ा है। यह सब बहुत सोच-समझकर हो रहा है। पाकिस्तान क्रिकेट को जानबूझकर नीचे खींचा जा रहा है।'
विज्ञापन
पाकिस्तान की कमजोर बल्लेबाजी
पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन टीम केवल 127/9 का स्कोर ही बना सकी। अगर ओपनर साहिबजादा फरहान (44 गेंदों में 40 रन) और अंत में शाहीन अफरीदी की 16 गेंदों में नाबाद 33 रनों की पारी नहीं होती, तो टीम 100 रन तक भी नहीं पहुंचती। भारत की तरफ से कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट झटके, वहीं अक्षर पटेल-जसप्रीत बुमराह ने दो-दो विकेट लिए।

भारत की तूफानी शुरुआत और आसान जीत
भारतीय टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए सिर्फ 15.5 ओवरों में मैच जीत लिया। ओपनर अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 13 गेंदों में 31 रन (4 चौके, 2 छक्के) बनाकर टीम को तेज शुरुआत दिलाई। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 47 रन बनाए और तिलक वर्मा (31 रन) के साथ तीसरे विकेट के लिए 56 रन की साझेदारी की। सैम अय्यूब ने भारत के तीनों विकेट चटकाए, लेकिन पाकिस्तान के अन्य गेंदबाज बेअसर साबित हुए।

घरेलू क्रिकेट के स्तर पर उठाए सवाल
कामरान अकमल ने पाकिस्तान क्रिकेट की गिरावट के लिए घरेलू संरचना और चयन प्रक्रिया को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा, 'हमने अपनी घरेलू क्रिकेट से समझौता किया है। फिर से टीम का चयन प्रदर्शन के आधार पर नहीं, बल्कि पसंद-नापसंद के आधार पर होने लगा है। खेल टीम की भलाई के लिए नहीं, बल्कि व्यक्तिगत ईगो के लिए चलाया जा रहा है।' उन्होंने कहा कि इसी कारण पाकिस्तान अब वैसी प्रतिभाएं नहीं पैदा कर पा रहा जैसी पहले करता था।

'हॉकी की तरह डूब रहा है पाकिस्तान क्रिकेट'
कामरान अकमल ने आगे कहा कि जिस तरह पाकिस्तान की हॉकी टीम ओलंपिक और विश्व कप जैसे टूर्नामेंटों से बाहर होती रही है, उसी तरह क्रिकेट भी उस दिशा में बढ़ रही है। उन्होंने कहा, 'हॉकी सरकार चलाती है, जबकि क्रिकेट का आधार कॉर्पोरेट है; स्पॉन्सरशिप निजी है, इसलिए क्रिकेट अभी तक जिंदा है। लेकिन अब इसके पास बहुत कम समय बचा है।' पाकिस्तान ने भले ही ओमान को 93 रन से हराया हो और संभवतः यूएई को हराकर 'सुपर फोर' में जगह बना ले, लेकिन भारत के खिलाफ प्रदर्शन ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
अकमल ने तंज कसते हुए कहा, 'अगर एशिया कप में टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं करती तो बड़ी समस्याएं हो सकती हैं। लेकिन फिर मैं ये भी सोचता हूं कि अगर हमने पिछले 10 टूर्नामेंट में अच्छा नहीं किया, तो एक और में खराब खेल लेने से क्या फर्क पड़ेगा।'

भारत ने किया सुपर फोर में प्रवेश
वहीं, भारत ने यूएई को नौ विकेट से हराकर पहले ही मुकाबले में दम दिखाया था और अब पाकिस्तान को हराकर 'सुपर फोर' में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है। सूर्यकुमार यादव की अगुआई में टीम मजबूत दिख रही है और खिताब की प्रबल दावेदार नजर आ रही है।