फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   pakistan cricket board is not happy with bcci new ftp program

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने दी BCCI को चेतावनी, नए FTP प्रोग्राम पर उठाए ये सवाल

Wed, 13 Dec 2017 09:34 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला Updated Wed, 13 Dec 2017 09:34 AM IST
विज्ञापन
pakistan cricket board is not happy with bcci new ftp program
बीसीसीआई

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने हाल ही में अपने नए फ्यूचर टूर प्रोग्राम (एफटीपी) की घोषणा कर दी है। मगर इस एफटीपी प्रोग्राम में टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच कोई द्विपक्षीय सीरीज को शामिल नहीं किया गया है। इसको लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने असमति जताई  है और उस पर सवाल उठाया है।

विज्ञापन


दरअसल, बीसीसीआई ने दिल्ली में की हुई अपनी विशेष आम बैठक (एसजीएम) में वर्ष 2019 से 2023 तक के लिए नए फ्यूचर टूर प्रोग्राम(एफटीपी) की घोषणा की थी, जिसमें वह पहले के मुकाबले 81 मैच घरेलू जमीन पर खेलेगा जिसमें दक्षिण अफ्रीका, आस्ट्रेलिया, इंग्लैंड जैसी बड़ी टीमों के साथ भी उसकी द्विपक्षीय सीरीज शामिल है। हालांकि इसमें पाकिस्तान के साथ कोई सीरीज नहीं है।  
विज्ञापन


पढ़ेंः- टीम इंडिया के फैंस के लिए खुशखबरी, वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करेगा भारत
विज्ञापन
विज्ञापन


पीसीबी ने बीसीसीआई के इस नए एफटीपी पर असहमति जताते हुए कहा है कि वह तब तक इस नये कार्यक्रम पर हस्ताक्षर नहीं करेगा जब तक कि टीम इंडिया उसके साथ खेलने पर सहमति न दे दे। पीसीबी ने अपनी इस शिकायत को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की विवाद निवारण समिति के समक्ष भेज दिया है। हालांकि पीसीबी की लंबे समय से इस बारे में अपील और टीम इंडिया के साथ खेलने की काफी कोशिशों के बावजूद भी बीसीसीआई के रूख में कोई परिवर्तन नहीं आया है। 

पीसीबी ने कहा, 'हमारी यह स्थिति अब भी बनी हुई है। बीसीसीआई ने 2014 में एक समझौते पत्र पर हस्ताक्षर किया था, जिसमें पाकिस्तान के खिलाफ 2015 से 2023 तक घरेलू और विदेशी सरजमीं के आधार पर छह द्विपक्षीय सीरीज खेलने का प्रावधान था।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed